'गंगूबाई' आलिया पर फिर भड़कीं कंगना, कहा- 'पापा की परी के चक्कर में फिर से 200 करोड़ जलकर राख हो जाएंगे'
'गंगूबाई' आलिया पर फिर भड़कीं कंगना, कहा- 'पापा की परी के चक्कर में फिर से 200 करोड़ जलकर राख हो जाएंगे'
मुंबई, 20 फरवरी: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक बार फिर आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म ''गंगूबाई काठियावाड़ी'' पर निशाना साधा है। इसके साथ ही कंगना रनौत ने आलिया भट्ट पर भी जमकर कटाक्ष किया है। आलिया भट्ट की फिल्म ''गंगूबाई काठियावाड़ी'' इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को संजय लीला भंसाली ने बनाया है। कंगना रनौत ने 20 फरवरी को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट साझा करते हुए दावा किया कि फिल्म की सबसे बड़ी गलती है फिल्म के लिए 'गलत कास्टिंग' करना। कंगना रनौत ने इससे पहले भी आलिया भट्ट और उनकी फिल्म के प्रमोशन पर सवाल उठाए थे।

आलिया को पापा की परी और महेश भट्ट को 'मूवी माफिया' कहा कंगना ने
आलिया को परोक्ष रूप से 'डैडीज एंजेल' यानी पापा की परी और महेश भट्ट को 'मूवी माफिया' कहते हुए कंगना ने कहा कि बॉलीवुड तब तक कयामत में है जब तक फिल्मों में माफिया सत्ता खत्म नहीं हो जाती। आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में आलिया या महेश भट्ट का नाम तो नहीं लिया है लेकिन उनके शब्दों से साफ जाहिर होता है कि वह अपने पोस्ट आलिया भट्ट और उनके पिता महेश भट्ट की बात कर रही है। आइए जानें आलिया को कंगना ने क्या-क्या कहा?

'इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ जलकर राख हो जाएंगे...'
कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, ''इस शुक्रवार, बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ जलकर राख हो जाएंगे..., एक पापा (फिल्म माफिया डैडी) की परी (जो ब्रिटिश पासपोर्ट रखना पसंद करते हैं) के लिए...क्योंकि पापा साबित करना चाहते हैं कि रोमकॉम बिम्बो भी एक्टिंग कर सकती है। फिल्म की सबसे बड़ी गलती, गलत कास्टिंग है...। ये नहीं सुधरेंगे कोई आश्चर्य नहीं कि स्क्रीन दक्षिण और हॉलीवुड फिल्मों में जा रही हैं ... बॉलीवुड की नियति तब तक कयामत में है, जब तक फिल्म माफियों के पास पूरी शक्ति है।''

महेश भट्ट पर बोलीं कंगना- 'बॉलीवुड माफिया डैडी पापा जिन्होंने ...'
कंगना रनौत ने अपने एक अन्य इंस्टा स्टोरी पर आलिया भट्ट के पिता और फिल्ममेकर महेश भट्ट पर तंज किया। कंगना रनौत ने महेश भट्ट को बॉलीवुड माफिया कहा। कंगना ने अपने पोस्ट में लिखा, ''बॉलीवुड माफिया डैडी पापा, जिन्होंने अकेले ही फिल्म इंडस्ट्री में वर्क कल्चर को बर्बाद कर दिया है। कई बड़े डायरेक्टर्स को भावनात्मक रूप से कंट्रोल किया और अपने प्रोडक्ट्स को उनकी सिनेमाई प्रतिभा पर थोपा है। इस रिलीज के तुरंत बाद एक और उदाहरण सामने होगा... लोगों को उनका मनोरंजन करना बंद करने की जरूरत है, इस शुक्रवार की रिलीज में एक बड़ा हीरो और सबसे बड़ा निर्देशक भी उनके जोड़तोड़ के शिकार हैं..."

'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' पर आधारित है आलिया की फिल्म गंगूबाई
गंगूबाई काठियावाड़ी का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है और इसमें अजय देवगन भी अहम भूमिका में हैं। पीरियड ड्रामा फिल्म को प्रसिद्ध लेखक हुसैन जैदी की किताब, ''माफिया क्वींस ऑफ मुंबई'' के एक अध्याय से रूपांतरित किया गया है। फिल्म में आलिया भट्ट गंगूबाई की मुख्य भूमिका में दिखाया गया है, जो 1960 के दशक के दौरान कमाठीपुरा की सबसे शक्तिशाली मैडम में से एक थी।

कंगना ने कहा था- बच्ची को सेक्स वर्कर की नकल करनी चाहिए?
कंगना रनौत ने हाल ही में आलिया की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की भूमिका की नकल करने वाली एक छोटी सी बच्ची के वीडियो पर आपत्ति जताई थी। कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था, ''क्या इस बच्चे को मुंह में बीड़ी लेना, इतनी छोटी सी उम्र में अश्लील हरकते करना, साथ ही एक सेक्स वर्कर की नकल करनी चाहिए? आप बच्ची की बॉडी लैंग्वेज देखिए, क्या इस उम्र में उसका यौन शोषण करना ठीक है? सैकड़ों और बच्चे हैं जिनका इसी तरह इस्तेमाल किया जा रहा है।''

'नेपो-गैंग' की मेंबर हैं आलिया भट्ट'
कंगना रनौत अक्सर आलिया को 'नेपो-गैंग' का मेंबर कहती हैं। कंगना रनौत ने एक बार पिंकविला को एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने आलिया को फोन कॉल पर कहा था कि 'अपनी आवाज उठाओ' और उन्हें करण जौहर की 'कठपुतली' बनने से खुद को रोकने के लिए कहा था। कंगना रनौत ने दावा किया कि आलिया से तुलना करना उनके लिए 'शर्मनाक' था और कहा कि गली बॉय में उसका प्रदर्शन औसत दर्जे का था।












Click it and Unblock the Notifications