'बुर्के की बेइज्जती मत करो', Rakhi Sawant से नहीं संभला पाया बुर्का, वीडियो देख भड़के यूजर्स

रमजान का पवित्र महीना शुरू हो चुका है। ऐसे में राखी सावंत ने भी अपना पहला रोजा रखा। अब उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने मीडिया को बताया कि वह अपना रोजा खोलने पहुंची हैं।

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant First Roza: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। बीते दिनों वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में थीं। उन्होंने पति आदिल खान दुर्रानी पर मारपीट और धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। भले ही राखी ने अब आदिल से अलग होने का फैसला कर लिया है लेकिन उन्होंने शादी से पहले ये साफ कर दिया था वह इस्लाम धर्म कबूल कर चुकी हैं। लेकिन अब रमजान के महीने में उन्होंने ऐसी हरकत की जिससे वह एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं।

राखी सावंत ने खोला पहला रोजा

राखी सावंत ने खोला पहला रोजा

अब रमजान का पवित्र महीना शुरू हो चुका है और राखी सावंत ने पहले ही कहा था कि, वह इस पूरे महीने सभी रोजे रखेंगी। अब राखी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने मीडिया को बताया कि वह रोजा खोलने के लिए पहुंची हैं। इस दौरान उन्होंने बुर्का पहना हुआ है और उन्होंने नकाब हाथ में ले रखा था।

राखी के हाथ से गिरा नकाब

राखी सावंत मुस्कुराते हुए जैसे ही कैमरे की तरफ बढ़ती हैं तभी उनके हाथ से नकाब गिर जाता है। तभी वह जोर-जोर से हंसने लगती हैं। इसके बाद राखी वीडियो में कहती हैं कि, "मैं यहां पर रोजा खोलने आई हूं और बस अभी रोजा खोलने ही जा रही हूं सुबह से मैं घर पर रहती हूं। ऐ खुदा मैं पहली बार रोजा खोलने जा रही हूं मुझे इतनी शक्ति देना कि मैं एक कैंसर अस्पताल खोल सकूं।"

यूजर्स ने किया बुरी तरह ट्रोस

यूजर्स ने किया बुरी तरह ट्रोस

राखी सावंत का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और नकाब नीचे गिर जाने की वजह से उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, "रोजा रखो अच्छी बात है। भगवान तुम्हें हमेशा खुश रखे"। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये सब अच्छी बात नहीं है आपने नकाब की बेइज्जती की है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, "इन्हें बस पब्लिसिटी चाहिए उसके लिए चाहे कुछ भी करना पड़े"।

खजूर खाकर राखी ने खोला रोजा

इसके अलावा राखी सावंत का एक वीडियो खूब चर्चा में है। जिसमें वह जमीन पर बैठी हुई थीं और उनके सामने कई तरह के फल कटे हुए रखे थे। राखी ने रोजा खोलने से पहले अपने दोस्तों के साथ मिलकर अल्लाह की इबादत की और फिर उन्होंने खजूर खाकर अपना रोजा खोला। क्योंकि यह रमजान का महीना चल रहा है, ऐसे में फैंस को उनका यह अंदाज पसंद नहीं आया और उनको बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं।

राखी ने आदिल पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

राखी ने आदिल पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

राखी सावंत बीते दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में थीं। उन्होंने पति आदिल खान दुर्रानी पर चीट और मारपीट का आरोप लगाया था। जिसकी वजह से इस वक्त आदिल जेल में बंद हैं। हालांकि राखी अब अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुकी हैं और वह इस वक्त अपने काम पर फोकस कर रही हैं।

Recommended Video

    Rakhi Sawant ने क्यों कहा 'कौन KL Rahul?' देखें ये मजेदार वीडियो | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+