मीडिया से बात करते हुए बीच सड़क पर ही राखी सावंत हुईं बेहोश, आदिल से मिले धोखे के बाद ऐसी हुई हालत
Rakhi Sawant Fainted At Road: राखी सावंत वीडियो में आदिल को लेकर बात कर ही रही होती हैं और अचानक से बेहोश हो जाती हैं। राखी को बेहोश होता देख आसपास के लोग उन्हें संभालने लगते हैं।

Rakhi Sawant Fainted At Road: इस समय राखी सावंत अपनी शादी को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। राखी सावंत के अनुसार उनके पति आदिल खान दुर्रानी ने उन्हें धोखा दिया है। राखी ने कैमरे पर खुद बताया है कि साल 2022 में उनसे शादी कर लेने के बावजूद आदिल का 3-4 लड़कियों के साथ अफेयर था। सिर्फ इतना ही नहीं जब राखी बिग बॉस मराठी का हिस्सा बनने के लिए गई थीं तो आदिल किसी तनु नाम की लड़की के साथ एकस्ट्रा मैरिटल अफेयर में थे। राखी के मुताबिक आदिल उनके लाखों रुपए और गहने लेकर भाग गए हैं और तनु के साथ ही रहते हैं। हालांकि राखी की शिकायत के बाद पुलिस ने आदिल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इन सबके के बारे में मीडिया से बात करते हुए अचानक ही राखी सावंत बीच सड़क पर बेहोश हो गई थीं। उनके यूं बेहोश होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

राखी सावंत के रिश्ते में आई दरार
सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत इस समय अपनी शादी को लेकर काफी परेशान चल रही हैं। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही ब्रेन ट्यूमर के चलते उनकी मां का निधन हो गया था। उसके बाद से ही उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। राखी अपने शादीशुदा रिश्ते की वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। लोगों का कहना है कि राखी सावंत की जिंदगी में प्यार आता तो है लेकिन वो ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाता है। उनका रिश्ता बहुत जल्द ही टूटने की कागार पर आ जाता है।
बीच सड़क पर बेहोश हुईं राखी सावंत
वहीं अब राखी सावंत का अपने पति आदिल दुर्रानी के साथ रिश्ता बिल्कुल भी अच्छा नहीं चल रहा है। राखी ने आदिल पर कई आरोप लगाए हैं जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। ऐसे में आदिल से उन्हें जो धोखा मिला है उसे वह मीडिया के सामने बताते हुए बेहोश हो गई थीं। लोगों का कहना है कि राखी को अपने रिश्ते और आदिल से मिले धोखे से बहुत ज्यादा स्ट्रेस हो गया है। वह इस स्ट्रेस को बर्दास्त नहीं कर पाईं और बेहोश हो गईं। राखी के बेहोश होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहाहै। लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
पानी पिलाकर होश में लाया गया राखी को
राखी सावंत के बीच सड़क पर बेहोश होने का ये वीडियो पैपराजी विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। राखी वीडियो में आदिल को लेकर बात कर ही रही होती हैं कि अचानक से वो बेहोश हो जाती हैं। राखी को बेहोश होता देख आस-पास के लोग उन्हें संभालने लगते हैं। एक्टेस को पानी पिलाकर होश में लाने की कोशिश की जाती है। इसके बाद राखी सावंत आदिल की हरकतों को कैमरे पर बताकर फूट फूटकर रोने लगती हैं।

राखी ने कहा- गहने और रुपए लेकर भाग गया आदिल
आपको बता दें कि राखी सावंत ने अपने पति आदिल खान दुर्रानी पर आरोप लगाया है कि वह राखी से 4 लाख रुपए कैश और गहने लेकर भाग गए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं राखी का कहना है कि आदिल खान का तनु नाम की लड़की के साथ काफी समय से अफेयर चल रहा है और उन्होंने ये बात राखी से छुपाई है। ऐसे में राखी ये शादी खुद ही तोड़ देना चाहती हैं। राखी ने आरोप लगाया है कि आदिल ने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी है।
'आदिल का चल रहा था एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर'
राखी के मुताबिक बिग बॉस मराठी में हिस्सा लेने से पहले उन्होंने आदिल को मां के इलाज के लिए 10 लाख रुपये दिए थे, लेकिन इन पैसों को मां पर न खर्च करके आदिल ने खुद ही रख लिए। राखी का आरोप है कि आदिल चार लाख रुपये कैश और उनके जेवर घर से लेकर भाग गए हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि वह अब एक साथ नहीं रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया है कि घर से जाते समय आदिल अपने साथ कैश और गहने ले गया है।












Click it and Unblock the Notifications