ट्यूमर से जूझ रही राखी सावंत को मिली जान से मारने की धमकी, एक्स पति ने किया दावा, कहा- 'मुझे सारे सबूत...'
Rakhi Sawant: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत बीते कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। जानकारी के मुताबिक, उनके यूटरस में में ट्यूमर है। अब एक्ट्रेस के पूर्व पति रितेश ने बताया है कि उनका ऑपरेशन सक्सेसफुल रहा और 3 घंटे की सर्जरी के बाद राखी का ट्यूमर निकाल दिया गया है।
राखी सावंत के इन हालातों में उनके भाई और एक्स पति रितेश एक्ट्रेस का पूरा ध्यान रख रहे हैं। वह लगातार एक्ट्रेस की हेल्थ से जुड़े अपडेट्स साझा कर रहे हैं। अब खबर है कि पहले से राखी की हालत में काफी सुधार है। रितेश ने बताया कि उनका ऑपरेशन भले ही हो चुका है लेकिन एक्ट्रेस को अब तक होश नहीं आया।

इसके अलावा मीडिया से बातचीत के दौरान रितेश ने बातों ही बातों में राखी के एक्स पति आदिल खान दुर्रानी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बिना नाम लिए दावा किया कि कुछ लोग राखी को परेशान कर रहे हैं। रितेश का ये भी कहना है कि ये लोग राखी को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।
NEWS 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, रितेश ने कहा कि, 'मैं सबकुछ बता दूंगा, पहले उनके खिलाफ मुझे सारे सबूत तो मिल जाने दीजिए। मैं किसी से डरता नहीं हूं। मैं किसी का यहां पर नाम नहीं लूंगा लेकिन पहले मुझे सबूत मिलने दीजिए। मैं आपको बस इतना बताना चाहता हूं कि इस विवाद में कुछ ऐसे लोग भी शामिल हैं जो हमारे खास होने का केवल दिखावा करते थे। मैं आपको जल्दी ही बताऊंगा कि यह व्यक्ति आखिर कौन है।'
रितेश ने आगे कहा कि, 'हम मीडिया ट्रायल नहीं चाहते हैं। यह मामला राखी की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। लोग उसे लगातार काफी परेशान कर रहे हैं। यहां तक कि उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं। हम इसके बारे में सारी जानकारी पुलिस को दे रहे हैं।'
बता दें कि, इससे पहले रितेश ने कहा था कि लोग राखी सावंत के ट्यूमर का मजाक उड़ा रहे हैं। लोगों को लग रहा है कि वह ड्रामा कर रही हैं लेकिन ऐसा नहीं है। डॉक्टरों ने उनके गर्भाशय में ट्यूमर बताया है जिसकी वजह से उनका ऑपरेशन हुआ है। वहीं राखी के एक्स पति आदिल खान दुर्रानी का कहना है कि केस की पूछताछ होने की वजह से वह ड्रामा कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications