बिग बॉस 15: फिनाले से 3 दिन पहले बेघर हुई ये स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट, एविक्शन से हर कोई हैरान

मुंबई, 26 जनवरी: ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने बिग बॉस 15 के फिनाले वीक में जगह बना ली है। उन्हें विजेता की ट्रॉफी के लिए शीर्ष दावेदारों में गिना जाता था। लेकिन अब राखी को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, राखी बिग बॉस के घर से एविक्ट हो गई हैं। उन्हें बुधवार को मुंबई में देखा गया। फिनाले से ठीक पहले बार आई राखी सावंत को आज सुबह ही मीडिया के कैमरों ने मुंबई में स्पॉट कर लिया। जिसके बाद अदाकारा राखी सावंत ने पैपराजी से जमकर बातचीत भी की।

बिग बॉस से आउट हुईं राखी सावंत

बिग बॉस से आउट हुईं राखी सावंत

फिनाले से पहले इस तरह से राखी का घर से बेघर होना फैंस के लिए एक बड़ा झटका हैं। राखी को अबतक घर में काफी स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट के तौर पर देखा जा रहा था। बुधवार को पैपराजी ने राखी को स्पॉट किया। जब एक फोटोग्राफर ने उनसे बिग बॉस के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा, "कुछ नहीं, मैं बाहर हो गई। जब फोटोग्राफर ने उनसे पूछा कि उन्हें लगता है कि इस सीजन में कौन जीत रहा है, तो उन्होंने जवाब दिया, "मुझे क्या पता कौन जीत रहा है?

विनर के सवाल पर दिया ये जवाब

राखी का यह वीडियो एक पैपराजी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया था। राखी के एविक्शन से उनके फैंस जरूर निराश हैं। राखी सावंत से पहले सोमवार को 'बिग बॉस 15' 'टिकट टू फिनाले' टास्क हुए, जिसमें कुछ कंटेस्टेट्स फिलाने में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं, लेकिन दो कंटेस्टेट्स देवोलिना भट्टाचार्जी और अभिजीत बिचुकले को शो से बाहर होना पड़ा। इसी बीच आज प्रसारित होने वाले एपिसोड में कुछ लोग शो में शामिल हो रहे हैं।

घर आई जनता ने राखी को किया बेघर

घर आई जनता ने राखी को किया बेघर

जो दर्शक आज से एपिसोड में शामिल हो रहे हैं। उन्हें शो में एक किसी सदस्य को घर से बाहर का रास्ता दिखाना होगा। माना जा रहा है कि, इसी टास्क के दौरान दर्शकों ने राखी को शो से बाहर कर दिया। राखी 2006 में 'बिग बॉस 1' में पहली बार शामिल हुई थीं। इसके बाद वो 'बिग बॉस 14' में दिखाई दीं और एंटरटेनमेंट से सभी का दिल जीत लिया। यही वजह रही कि मेकर्स उन्हें इस सीजन में भी लेकर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+