Towel पहनकर राखी सावंत ने सरेआम की ऐसी हरकत, बोलीं- 3 बंदर उठा ले गए मेरे कपड़े और फिर मुझे....
Rakhi Sawant New Video: सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत अपनी अतरंगी हरकतों के चलते लोगों के बीच चर्चा का वषय बनी रहती हैं। वह कुछ न कुछ ऐसा कर देती हैं जिससे वह सोशल मीडिया पर छा जाती हैं और लोग उनकी बातें करने लगते हैं। राखी सावंत कभी किसी पर आरोप लगाती नजर आती हैं तो कभी अपनी हरकतों से लोगों को हंसाती भी हैं।
राखी सावंत की ड्रेस ने मचाया हंगामा
अब राखी सावंत ने सरेआम एक ऐसी हरकत की है जिसे देखने के बाद लोग उनकी तुलना उर्फी जावेद के साथ कर रहे हैं। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें राखी सावंत पैपराजी से बात करती नजर आ रही हैं। राखी सावंत इंस्पायरिंग अवॉर्ड शो में शामिल हुई थीं। इस दौरान उनके आउटफिट ने सबको हैरान कर दिया था।

टॉवेल पहन इवेंट में पहुंचीं राखी सावंत
राखी सावंत इस अवॉर्ड शो में टॉवेल पहनकर पहुंच गई थीं। वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी सावंत ने रेड कलर की टॉवेल की ड्रेस पहनी हुई थी। इसके साथ ही उन्होंने सिर पर भी एक टॉवेल बांध रखा था। राखी ने अपने इस लुक को सिल्वर ज्वैलरी से कंप्लीट किया था।
राखी ने सुनाई टॉवेल के पीछे की कहानी
राखी सावंत ने अपने इस टॉवेल आउटफिट के पीछे की एक फनी स्टोरी भी लोगों के साथ शेयर की। राखी ने बताया- मैं नदी में बाथ टब रख कर नहा रही थी। तभी 3 बंदर और मेरे कपड़े उठाकर चले गए। तब मेरे पास सिर्फ टॉवेल था और मुझे लेट हो रहा था। फिर में इंस्पायरिंग अवॉर्ड में टॉवेल पहनकर ही आ गई। अरे मैं तो जो भी पहन लूं वो फैशन हो जाता है। लेटगाला की तरह।
'मैं अली गोनी को भी पहनूंगी'
राखी सावंत ने आगे कहा- मुझे अतरंगी फैशन करना पसंद है। इसके बाद में कंबल पहनूंगी, उसके बाद में चद्दर पहनूंगी, उसके बाद में अली गोनी को भी पहनूंगी। राखी सावंत के इस फनी वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। आपको बता दें कि राखी सावंत इन दिनों अपने एक्स पति रितेश सिंह के साथ नजर आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications