पैसों की तंग से जूझ रही हैं Rakhi Sawant! पाई-पाई के लिए हुईं मोहताज, बोलीं- 'पति सारे पैसे ले गया'

Rakhi Sawant: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है। कभी रील्स को कभी अपने बयानों के चलते राखी लाइमलाइट में आने का कोई मौका नहीं छोड़ती। इस बीच एक इंटरव्यू के दौरान ड्रामा क्वीन ने अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर खुलासा किया।

हाल ही में राखी सावंत ने फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह इस वक्त पैसों की तंगी से जूझ रही हैं। एक्ट्रेस से पूछा गया कि, इस समय आपके पास कोई काम या फिल्म नहीं है तो अभी गुजरा कैसे चल रहा है। इसका जवाब देते हुए राखी कहती हैं कि, ''मौजूदा समय में मैं एक दम से बैंकरप्ट हो गई हूं।"

Rakhi Sawant

राखी सावंत ने आगे कहा कि, 'मेरे पास फिलहाल गुजारा करने के लिए पैसे नहीं है और ना ही मेरा कोई भी इनकम सोर्स है।' इसके बाद राखी ने अपने एक्स पति आदिल खान दुर्रानी पर आरोप लगाया और कहा कि, "मेरा पति आदिल मेरे सारे पैसे लेकर चला गया है। मैं उम्मीद करती हूं कि कोर्ट मुझे जल्द से जल्द मेरे सारे पैसे वापस दिला दे और तलाक भी। ताकि आने वाले समय में मैं एक अच्छे लड़के से शादी कर सकूं।''

सोशल मीडिया पर फिल्मीज्ञान ने राखी सावंत का ये वीडियो शेयर किया जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे दखने के बाद फैंस काफी हैरान हैं और वीडियो पर लगातार कमेंट कर राखी सावंत को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ताकि फिर से किसी और लड़के की जिंदगी बर्बाद कर सकूं। एक अन्य ने लिखा, 'बैंकरप्ट का मतलब भी पता है इसको'।

बता दें कि, साल 2023 में राखी सावंत काफी चर्चा में रहीं। उन्होंने अपने पति आदिल खान दुर्रानी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। जिसकी वजह से आदिल को जेल भी जाना पड़ा। दोनों के बीच तब से लगातार विवाद चल रहा है। ड्रामा क्वीन अक्सर आदिल पर तमाम तरह के आरोप लगाती रहती हैं। फिलहाल घरेलू हिंसा मामले को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+