'उसने मुझे मारा, घसीटा और फिर...' राखी सावंत ने खोल डाला आदिल का कच्चा चिट्ठा, रोते-रोते हुआ बुरा हाल
Rakhi disclose Adil: राखी सावंत काफी परेशान नजर आ रही हैं और बोल रही हैं कि आदिल ने उन्हें पीटने की कोशिश की। राखी ने मीडिया के जरिये आदिल का सच बाहर निकाला है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आदिल को हिरासत में लिया है।

Rakhi Sawant disclose Adil Durrani: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिनों शादी के बाद राखी काफी खुश नजर आ रही थीं। मां के निधन के बाद आदिल दुर्रानी उन्हें संभालते हुए भी दिखे। लेकिन अब शादी के कुछ समय बाद ही राखी की जिंदगी में भूचाल आने लगा है। राखी की शादीशुदा जिंदगी अच्छी नहीं चल रही है। हाल ही में राखी ने दावा किया कि आदिल का किसी और औरत के साथ अफेयर चल रहा है। इसके बाद आदिल ने कैमरे के सामने कहा कि राखी उनकी बदनामी कर रही हैं। अब हाल ही में राखी सावंत का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे आदिल दुर्रानी पर गंभीर आरोप लगा रही हैं। वीडियो में राखी के चेहरे पर चोट के निशान भी दिख रहे हैं।

रोती बिलखती दिखीं राखी
वायरल वीडियो में राखी सावंत काफी परेशान और रोती बिलखती दिख रही हैं। राखी ने बताया कि आदिल दुर्रानी ने उनके साथ मारपीट की है। राखी ने चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि आदिल ने उन्हें इस तरह घसीटा कि उन्हें बहुत परेशानी हुई। आदिल ने राखी के साथ बहुत मारपीट की। ये बात खुद राखी ने मीडिया के जरिये अपने फैंस को बताई है।
वायरल हुआ वीडियो
क्लिप में राखी को प्रिंटेड सूट और सफेद दुपट्टे में देखा जा सकता है। राखी सावंत के होंठ पर चोट का निशान भी दिख रहा है। हालत देख तो ऐसा ही लग रहा है मानो राखी के साथ काफी मारपीट हुई हो। ये वीडियो इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में राखी काफी परेशान दिख रही हैं और फूट फूटकर मीडिया को अपना दर्द बता रही हैं।

दूसरी औरत संग आदिल का अफेयर
बताते चलें कि बीते दिनों राखी सावंत ने आदिल दुर्रानी के बारे में मीडिया के सामने आकर कहा कि आदिल का किसी दूसरी औरत संग अफेयर चल रहा है। मीडिया के सामने अपने बारे में आदिल से ये सब बातें बर्दाश्त नहीं हुईं और आदिल ने कहा कि मुझे भी मीडिया को जवाब देने होते हैं। ऐसे में मेरे बारे में ये सब बातें कहना सही नहीं है।

आदिल की बढ़ी मुसीबतें
बताते चलें कि घरेलू हिंसा और अफेयर के बाद आदिल दुर्रानी की मुसीबतें बढ़ने लगी हैं। राखी की शिकायत पर पुलिस ने आदिल दुर्रानी को हिरासत में ले लिया है। आदिल से पूछताछ की जा रही है। वहीं राखी सावंत का इधर रो-रोकर बुरा हाल है। राखी के चेहरे पर भी चोट के निशान साफ नजर आ रहे हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications