Rakhi Sawant ने सबा आजाद के डांस मूव्स का उड़ाया मजाक, बोलीं-'ऋतिक रोशन तो मेरे बॉयफ्रेंड हैं'

Rakhi Sawant Mimics Saba Azad: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक के दौरान डांस करती हुई दिखीं। ऐसे में फैंस ने उनको सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया। वहीं अब ड्रामा क्वीन राखी सावंत भी पीछे नहीं रहीं और उन्होंने सबा का जमकर मजाक उड़ाया।

राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह सबा आजाद के रैंप वॉक की नकल करती हुई दिखीं। वीडियो में देखा जा सकता है कि, राखी सावंत जिम लुक में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने सबा आजाद की तरह वॉक कर उनका मजाक उड़ाया। राखी कहती हैं कि, "ऋतिक रोशन मेरे बॉयफ्रैंड हैं। मैं भी गा सकती हूं और सबा की तरह रैंप वॉक कर सकती हूं"।

Rakhi sawant

वीडियो में राखी सावंत सेम सबा आजाद की तरह डांस स्टेप करती हुई नजर आ रही हैं। इसके बाद वह कहती हैं कि, 'उससे भी तेज डांस करती हूं मैं।' इसके बाद वह पैपराजी के साथ मस्ती करते हुए नजर आईं। राखी का ये अंदाज ना सिर्फ पैपराजी बल्कि फैंस की भी हंसी छूट गई। लोग कमेंट्स कर उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं।

राखी सावंत का ये वीडियो देख लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'सबा से बेहतर तो राखी कर रही है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इससे यही उम्मीद थी।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अब ये सबा के पीछे क्यों पड़ गई।' इस तरह से कमेंट कर लोग राखी को ट्रोल कर रहे हैं।

बता दें कि, सबा आजाद इस वक्त ऋतिक रोशन को डेट कर रही हैं। दोनों के रिश्ते की अफवाह साल 2022 में शुरू हुई थी। भले ही कपल ने अब तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया लेकिन दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर करते रहते हैं। इसके अलावा कपल को अक्सर साथ इवेंट में देखा जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+