'उनके दर्द भरे प्वॉइंट को दबाएंगे तो गुस्सा तो आएगा', राखी ने सलमान के लिए क्यों कहा ऐसा?
मुंबई। बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन और बिग बॉस की कंटेस्टेंट राखी सावंत बॉलीवुड के भाईजान का हर मुद्दे पर खुलकर समर्थन करती हैं। इसी कड़ी में अब राखी सावंत अदालत के एक मामले में सलमान खान का सपोर्ट करती हुई नजर आ रही हैं। अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने मंगलवार को अभिनेता सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड के खिलाफ एक टेलीविजन पत्रकार को कथित रूप से धमकाने और अपमान करने के लिए एक केस शुरू किया है। कोर्ट ने उन्हें 5 अप्रैल को पेश होने का निर्देश दिया है।

पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत
टीवी पत्रकार अशोक पांडे ने अदालत के समक्ष एक निजी शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि 24 अप्रैल, 2019 को जब वह अंधेरी में यात्रा कर रहे थे, तब उन्होंने अभिनेता को तड़के साइकिल की सवारी करते देखा था।

पत्रकार ने सलमान खान पर लगाया मारपीट का आरोप
उन्होंने कहा कि अभिनेता के बॉडीगार्ड से अनुमति लेने के बाद, उन्होंने उसे फिल्माना शुरू कर दिया। लेकिन अभिनेता ने इसे देखा और कथित तौर बॉडीगार्ड को उसे पीटने के लिए कहा। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि सलमान ने उनके साथ मारपीट की और बाद में उनका फोन छीन लिया।

सलमान की सपोर्ट में आईं राखी सावंत
राखी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि सलमान भी 'इंसान' हैं और दबाए जाने पर उनका रिएक्ट करना स्वाभाविक है। देखिए कोई भी मीडिया कभी बुरा नहीं होता, लेकिन जब आप बड़े स्टार बनते हैं तो कुछ सवाल आपको आहत करते हैं।

राखी ने कहा- दर्द भरे प्वाइंट को दबाओगे तो गुस्सा आएगा
इसके अलावा राखी सावंत ने कहा कि सलमान की फिल्में सुपरहिट होती हैं, उनके लाखों चाहने वाले होते हैं लेकिन कहीं न कहीं उन्हें जिंदगी की खुशियां नहीं मिली हैं। मुझे लगता है कि उसके पास सब कुछ है, लेकिन कई बार वह नुकसान में भी होते हैं। अगर आप उनके दर्द भरे प्वाइंट को दबाते हैं तो उन्हें भी गुस्सा आ सकता है, वह इंसान हैं।












Click it and Unblock the Notifications