राखी सावंत का दावा- 'आदिल ने दी थी ट्रक से कुचलने की धमकी', पहली पत्नी ने फोन कर बताया कच्चा चिट्ठा
राखी सावंत ने आदिल को लेकर एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। राखी ने कहा कि आदिल ने उन्हें ट्रक से कुचलवाने की धमकी दी थी।
Rakhi Sawant Claims Adil Khan Durrani: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी ने हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी से शादी की थी। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की। लेकिन, शादी के कुछ वक्त बाद ही राखी और आदिल के बीच विवाद शुरू हो गया। एक्ट्रेस ने आदिल के खिलाफ मारपीट करने और उनके पैसे व जूलरी लूटने का आरोप लगाया था। जिसकी वजह से मुंबई पुलिस ने आदिल को हिरासत में ले लिया है। इसी बीच राखी सावंत ने एक और दावा किया है।

राखी सावंत का बड़ा दावा
राखी सावंत के मुताबिक, आदिल खान दुर्रानी पहले से शादीशुदा थे और उनके कई लड़कियों से अफेयर भी रह चुके हैं। राखी का कहना है कि, पिछले सात महीनों से आदिल उनसे मारपीट करते थे। यहां तक कि, राखी ने आरोप लगाया है कि आदिल ने उनका पैसे और सोना भी लूट लिया। अब एक्ट्रेस ने दावा किया है कि, आदिल उन्हें धमकी देता था कि अगर वह उसके खिलाफ गईं तो ट्रक से कुचलवा देगा।

आदिल पहले से थे शादीशुदा
ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू राखी सावंत ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा, 'मेरे सारे केस कोर्ट में फाइल होते हैं। आदिल को सेटल होने के लिए मैंने सौ मौके दिए थे। लेकिन अब मुझे ब्रेकिंग न्यूज मिली है कि आदिल पहले से ही शादीशुदा है। मुझे उनकी शादी और तलाक का कार्ड मिला था। मुझे नहीं मालूम ये भगवान ही बताएंगे कि आखिर हर बार मेरे साथ ऐसा क्यों होता है। आदिल ने मेरा दिल तोड़ा है और मुझे धोखा दिया है'।

आदिल ने दी जान से मारने की धमकी
राखी सावंत ने आगे कहा, 'आदिल ने मुझसे यह भी कहा था कि वह दूसरी औरतों के साथ सोएगा और उनके साथ वीडियो बनाकर मुझे भेजेगा जिससे कि मैं हार्ट अटैक से मर जाऊं। इसके साथ ही मुझे आदिल ने यह तक धमकी दी कि, अगर मैं गलती से भी उसके खिलाफ गई तो 50 हजार देकर ट्रक से कुचलवा दूंगा।'

'मुझसे जबरदस्ती करवाया इस्लाम कबूल'
राखी सावंत ने आगे ये भी दावा किया कि आदिल की वजह से उनकी जिंदगी बर्बाद हो गई। उन्होंने कहा कि, 'इन सबके बावजूद भी मैं उससे प्यार करती रही और उसने मुझे एक जिंदा लाश बना दिया। मेरी मां मर चुकी है और अब मेरी शादी भी टूट गई। मैं अब जिंदा लाश हूं। मैं काम करती रहूंगी। सबसे बड़ा शॉक तो यह है कि आदिल की पत्नी ने मुझे फोन किया और कहा कि मैं एक हिंदू लड़की थी। लेकिन आदिल ने जबरदस्ती शादी करने के लिए मुझसे इस्लाम कबूल करवाया।'

आदिल से हो रही पूछताछ
बता दें कि, राखी के पति आदिल खान को ओशिवारा पुलिस ने गिरफ्तार कर आज यानी 8 फरवरी को कोर्ट में पेश किया। राखी ने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। मंगलवार यानी 7 फरवरी को पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था, जिसके बाद उनसे पूरे दिन पूछताछ की गई। अब देखना होगा कि, राखी क्या इन आरोपों को वापस लेंगी या फिर नहीं?
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications