VIDEO: किसने तोड़ा राखी सावंत के घर का दरवाजा? शख्स के खिलाफ पुलिस में की शिकायत

मुंबई, 13 अगस्त। बॉलीवुड में 'ड्रामा क्वीन' के नाम से मशहूर राखी सावंत अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों उनका एक और वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने कई गंभीर दावे किए हैं। राखी सावंत का कहना है कि किसी ने उनके घर का दरवाजा तोड़ दिया, इस संबंध में उन्होंने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एक शख्स के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है। सोशल मीडिया पर राखी का ये वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है।

राखी सावंत के घर का दरवाजा तोड़ा

राखी सावंत के घर का दरवाजा तोड़ा

राखी सावंत के दावे में किनती सच्चाई है इसकी पुष्टि तो वनइंडिया हिंदी नहीं करता लेकिन वीडियो में उनको कहते सुना जा सकता है कि एक शख्स ने दरवाजा तोड़कर उनके घर में घुसने की कोशिश की। राखी सावंत ने कहा, 'मैं तो अभी फिलहाल बहुत घटिया बिल्डिंग में रह रही हूं। अभी पुलिस स्टेशन में एक बंदे को जेल में डाल दिया। उसे इसलिए जेल में डाला क्योंकि वो मेरे घर में घुस आया था और दरवाजा तोड़ दिया। मैंने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।'

इन लोगों ने तोड़ा दरवजा

इन लोगों ने तोड़ा दरवजा

राखी सावंत ने आगे कहा, 'वो बिल्डिंग के नीचे सब आ जाता हैं ना, अरे फैन हो तो इंसान प्यार करता है, दरवाजा थोड़ी ना तोड़ता है। जब उसने दरवाजा तोड़ा तो मैं घर में नहीं थी, मेरी लड़की थी बहुत डर गई और उसे भी चोट आई है। मैं अच्छे एरिए में नहीं रहती हूं।' राखी सावंत के इस वीडियो को विलर भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। पोस्ट पर कई लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई है। कुछ ने राखी की बातों को झूठ बताया तो कई लोगों ने उन्हें सपोर्ट किया।

वीडियो पर यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट

वीडियो पर यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट

राखी सावंत का ये वीडियो अब सुर्खियों में है, खबर लिखे जाने तक इसे एक लाख से अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, लायर, झूठ भी नहीं बना पा रही है। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'एक दिन सच में बिल्डिंग वाले आपको निकालेंगे वहां से।' राखी सावंत को अपनी ही बातों को लेकर ट्रोल होना पड़ रहा है। कुछ यूजर्स ने तो राखी सावंत की लड़की (बेटी) को लेकर भी कमेंट बॉक्स में सवाल किया।

जब राखी सावंत ने नीरज चोपड़ा को किया कॉपी

जब राखी सावंत ने नीरज चोपड़ा को किया कॉपी

टोक्यो ओलंपिक में जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने गोल्‍ड मेडल हासिल कर पूरे देश को गौरान्वित किया है। नीरज चोपड़ा को मिले गोल्‍ड मेडल को देखकर राखी सावंत इतनी उत्‍साहित हो गई कि सड़क के बीच उन्‍होंने अपना हुनर दिखा डाला। राखी सावंत नीरज चोपड़ा की उपलब्धि देखकर इस खेल के जुनून में खुद इस खेल को ट्राई करने से रोक नहीं सकी। आलम ये था कि राखी सावंत बीच सड़क पर कार से उतर कर नीरज चोपड़ा की ही स्टाइल में भाला फेंकने की कोशिश करती नजर आई।

यह भी पढ़ें: राखी सावंत ने ऐसा क्या कहा जिससे फूट पड़ा शर्लिन चोपड़ा के गुस्से का ज्वालामुखी, बताया बेवकूफ लड़की

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+