राखी सावंत बारिश में भीगती हुईं बुजुर्ग दंपत्ति की मदद के लिए आईं आगे, सड़क के बीच ढूंढने लगीं ऑटो

राखी सावंत मुंबई में हो रही भारी बारिश के बीच, सड़क पर एक बुजुर्ग दंपत्ति की मदद करती नजर आ रही हैं। राखी सावंत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मुंबई, 12 जुलाईः सोशल मीडिया ड्रामा क्वीन और टीवी एक्ट्रेस राखी सावंत पिछले कुछ समय से अपने नए बॉयफ्रेंद आदिल खान दुर्रानी के चलते सुर्खियों में छाई हुई हैं। राखी सावंत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और हर रोज अपनी तस्वीरें और वीडियोज अपने फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। वह अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए किसी न किसी बात का अपडेट हमेशा देती रहती हैं। राखी सावंत अपने मनोरंजक स्वभाव और अपने बॉयफ्रेंड आदिल के साथ अपने खुश कर देने वाले वीडियोज के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। फैंस भी राखी पर खूब प्यार बरसाते हैं। इस बीच राखी सावंत का एक और नया वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो के चलते लोग राखी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। दरअसल राखी सावंत मुंबई में हो रही भारी बारिश के बीच, सड़क पर एक बुजुर्ग दंपत्ति की मदद करती नजर आ रही हैं। राखी सावंत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

राखी ने बुजुर्ग दंपत्ति की मदद की

राखी ने बुजुर्ग दंपत्ति की मदद की

आपको बता दें कि सोशल मीडिया ड्रामा क्वीन राखी सावंत का जो वीडियो इस बार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें वह ड्रामा नहीं बल्कि एक बुजुर्ग दंपत्ति की मदद करतीं नजर आ रही हैं। राखी सावंत का यह वीडियो पैपराजी विरल भयानी ने शेयर किया है, जिसमें राखी मुंबई की भारी बारिश के बीच एक बुजुर्ग जोड़े के लिए ऑटो रिक्शा ढूंढती हुई नजर आ रही हैं।

बारिश में भीगते हुए ढूंढा ऑटो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में राखी ने एक बेज क्रॉप टॉप पहना हुआ है जिसे उन्होंने गुलाबी पैंट के साथ पेयर किया है। इस वीडियो में राखी एक बुजुर्द दंपत्ति के लिए ऑटो को बुलाते हुए नजर आ रही हैं। दरअसल भारी बारिश के चलते सड़क पर खड़े उस बुजुर्ग दंपत्ति को कोई भी ऑटो नहीं मिल रहा था।

राखी ने दिखाई अपनी दरियादिली

राखी ने दिखाई अपनी दरियादिली

वह बुजुर्ग कपल एक रिक्शे का इंतजार कर रहा था। ऐसे में राखी ने उनकी मदद का फैसला किया और बारिश के बीच वह उनके लिए ऑटो ढूंढने लगीं। जब उन्हें एक ऑटो मिल जाता है, तो वह राखी को धन्यवाद देते हैं। वीडियो को शेयर करते हुए पैपराजी विरल भयानी ने लिखा है- मॉनसून के दौरान रिक्शा लेना एक बड़ा मुद्दा है। कभी-कभी पुलिस वरिष्ठ नागरिकों की मदद करती है या एयरपोर्ट पर रिक्शे के लिए शानदार सेवा मौजूद होती है। ऐसे में राखी सावंत एक बुजुर्ग कपल के लिए रिक्शा खोजने में मदद कर रही हैं।

जमकर वायरल हो रहा वीडियो

जमकर वायरल हो रहा वीडियो

राखी सावंत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद राखी की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उन पर प्यार लुटा रहे हैं। ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को जमकर लाइक कर रहे हैं और इस पर कमेंट्स भी कर रहे हैं।

यूजर्स ने कहा- राखी पर गर्व है हमें

यूजर्स ने कहा- राखी पर गर्व है हमें

इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है- मुझे उन पर गर्व है। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है- कितनी अच्छी है राखी सावंत। आपको बता दें कि राखी सावंत इन दिनों बंगलुरु के बिजनेसमैन आदिल खान दुर्रानी के साथ रिलेशनशिप में हैं। वह दोनों अक्सर एकसाथ दिखाई देते हैं। हाल ही में राखी के नए बॉयफ्रेंड आदिल ने उन्हें दुबई में एक नया घर और एक बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट की है। साथ ही वह राखी को अपने परिवार से मिलाने के लिए दुबई भी ले गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+