राखी सावंत ने मुंबई एयरपोर्ट के बाहर ऐसे मनाया अपना जन्मदिन, लोग बोले- उर्फी की मां का बर्थडे है

Rakhi Sawant Birthday: मुंबई एयरपोर्ट से राखी सावंत के जन्मदिन मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जहां उनके अतरंगी अंदाज और कपड़ों को देखकर लोग उनका जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।

Rakhi Sawant Birthday: सोशल मीडिया किवीन और एक्ट्रेस राखी सावंत पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल पिछले कुछ दिनों में वह मॉडल और एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा के साथ एक कोल्ड वॉर में उलझी हुई थीं। ये सारा मामला 'बिग बॉस 16' में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आ रहे फिल्म मेकर साजिद खान को लेकर था। फिलहाल ये मामला थोड़ा ठंडा हुआ है और राखी सावंत पिछले दिनों अपने बॉयफ्रेंड के साथ दुबई में मौजूद थीं और मस्ती करती हुई नजर आ रही थीं। आपको बता दें कि आज राखी सावंत अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट से उनका जन्मदिन मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जहां उनके अतरंगी अंदाज और कपड़ों को देखकर लोग उनका जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।

मुंबई एयरपोर्ट पर राखी सावंत ने मनाया बर्थडे

मुंबई एयरपोर्ट पर राखी सावंत ने मनाया बर्थडे

सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत के दुबई से वापस लौटते ही मुंबई एयरपोर्ट के बाहर बर्थडे मनाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राखी सावंत अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान और पैपराजी के साथ कई सारे केक काट रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में राखी सावंत की अतरंगी अदाओं और ड्रेस को देखकर लोग उनका मजाक बनाने में लगे हैं।

दुबई से मुंबई वापस लौटीं राखी

दुबई से मुंबई वापस लौटीं राखी

राखी सांवत पिछले सप्ताह दुबई में थीं। वहां से उनके कई मजेदार वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। एक वीडियो में तो वह सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर के साथ ग्राउंड में डांस करती नजर आ रही थीं। राखी सावंत का जो लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें वह अपने जन्मदिन का केक काटती नजर आ रही हैं।

आदिल के साथ मिलकर काटा केक

वीडियो में देखा जा सकता है कि मुंबई एयरपोर्ट के बेसमेंट में पहले आदिल खान और उनके कुछ साथी टेबल पर रखे अलग-अलग फ्लेवर के केक्स में मोमबत्तियां जलाते नजर आते हैं। उसके बाद राखी सावंत आती हैं और वो कैंडल्स को फूंक मारती हैं और केक काटकर बॉयफ्रेंड को खिलाती हैं। इस दौरान वह इमोशनल भी हो जाती हैं। साथ ही वह आदिल के गले लग जाती हैं।

राखी की ड्रेस और अतरंगी अदाओं का उड़ा मजाक

राखी की ड्रेस और अतरंगी अदाओं का उड़ा मजाक

राखी सावंत के इस केक कटिंग के वीडियो के सामने आने के बाद से लोगों ने इस पर जमकर कमेंट्स करना शुरू दिया है। राखी का मजाक बनाते हुए लोगों ने कई तरह की बातें लिखी हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने राखई सावंत के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- ये अजय देवगन क्यों कैंडल सुलगा रहा है। वहीं एक और शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- राखी सावंत कितनी एक्टिंग कर रही है इमोशनल होने की। मगर ये जब ही अच्छी लगती है, जब ये कहती है कि मैं समाज सेविका हूं। बॉलीवुड के सारे मर्द मेरे भाई हैं। मैं लड़ूंगी मैं लडूंगी मरते दम तक लड़ूंगी।

लोगों ने कहा- उर्फी का मां का बर्थडे है आज

लोगों ने कहा- उर्फी का मां का बर्थडे है आज

वहीं एक शख्स ने तो राखी का वीडियो देखकर कहा- उर्फी की मां का बर्थडे मनाया जा रहा है। वहीं एक और यूजर ने लिखा है- बर्थडे किस का है, राखी का या सुनीता का? दरअसल राखी सावंत के इस वीडियो को पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडिया में उन्होंने मोहम्मद रफी का वो गाना लगा दिया है, जिसमें बजता है- हैप्पी बर्थडे टू यू सुनीता। इसी पर भी लोगों ने राखी सावंत का जमकर मजा लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+