Rakhi Sawant की बेस्ट फ्रेंड राजश्री ही बनी दुश्मन! एक्ट्रेस के खिलाफ की पुलिस में शिकायत, जानें पूरा मामला
Rakhi Sawant: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी जब से जेल से रिहा हुए हैं तब से उनकी मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। एक तरफ आदिल खान मीडिया के सामने राखी सावंत पर गंभीर आरोप लगाते हुए नजर आए। तो वहीं अब उनकी बेस्ट फ्रेंड राजश्री ने एक्ट्रेस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
राखी सावंत की बेस्टफ्रेंड बनी दुश्मन
हाल ही में राखी सावंत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आदिल खान दुर्रानी के आरोपों पर पलटवार किया और उन पर गंभीर आरोप लगाए। इसी बीच उनकी बेस्ट फ्रेंड राजक्षी ने एक्ट्रेस के खिलाफ दर्द कराके उनकी मुसीबतें और बढ़ा दी है। हालांकि राजश्री ने क्यों शिकायत दर्ज कराई इसकी असल वजह उन्होंने नहीं बताई लेकिन मीडिया से बातचीत के दौरान राजश्री ने कहा कि, 'जब आदिल पहली बार कैमरे के सामने आया तो उसने मुझे धमकाया मुझे बहुत कुछ बताना है। मैं मीडिया को सब बताऊंगी।'

एक्ट्रेस के खिलाफ लिखाई कंप्लेन
जब टेली टॉक ने राखी सावंत की दोस्त राजश्री मोरे से बात की तो उन्होंने कहा कि, 'राखी मुझे 19 अगस्त से धमकियां दे रही है। इस तरह की वह भाषा इस्तेमाल कर रही है वह हैरान करने वाली थी। राखी के दिल में चोर है। इसलिए वह इस तरह की हरकतें कर रही है। उसे लगा कि अब आदिल मुझसे मिलेगा इसलिए वह इस तरह की हरकतें कर रही थी। मैं थक चुकी थी यह सब सुनकर इसलिए मैंने आज पुलिस कंप्लेंट फाइल की है। मैं जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगी और पूरा सच बताऊंगी'।
राखी को लगा सदमा
राखी सावंत अक्सर मीडिया के सामने अपनी बेस्टफ्रेंड की जमकर तारीफ करती थीं। लेकिन अब राजश्री के इस फैसले से उन्हें बड़ा झटका लगा है। विरल भयानी ने जब इस मामले में राखी से बात की तो उन्होंने कहा, 'तुम मेरे बुरे वक्त में हमेशा साथ रही और मैं तुम्हारे बुरे वक्त में हमेशा तुम्हारे साथ रही. वो मेरी हमेशा बेस्ट फ्रेंड रहेगी, मैं हैरान हूं। मुझे तो समझ ही नहीं आ रहा कि मेरी जिंदगी में ये सब क्या हो चल रहा है। बहुत बढ़िया आदिल, तुम मेरी दोस्त को फिर से अब इस्तेमाल कर रहे हो। मैं सब चीजों के खिलाफ लड़ूंगी मेरे पास भगवान है।'
आदिल हुए जेल से रिहा
बता दें कि, राखी सावंत के एक्स पति आदिल खान दुर्रानी 21 अगस्त को जेल से 6 महीने बाद रिहा हुए हैं। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक्ट्रेस पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए। आदिल ने कहा कि राखी ने शादी करने से पहले रितेश से तलाक नहीं लिया था। वहीं अब राखी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आदिल को झूठा बताया और पर पलटवार किया। अब देखना होगा कि दोनों का विवाद कहां तक जाता है।












Click it and Unblock the Notifications