Rakhi Sawant Divorce: वैलेंटाइन डे से ठीक पहले टूटी राखी सावंत की शादी, पति रितेश से तलाक का फैसला

Rakhi Sawant Divorce: वैलेंटाइन डे से ठीक पहले टूटी राखी सावंत की शादी, पति रितेश से तलाक का फैसला

मुंबई, 13 फरवरी। बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन के नाम से लाखों पर राज करने वाली राखी सावंत की शादी टूट गई है। राखी ने वैलेंटाइन डे से ठीक पहले अपनी शादी टूटने का ऐलान किया है। राखी ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए रितेश के साथ रिश्ता खत्म करने का ऐलान किया। राखी इस रिश्ते के टूटने से काफी भावुक हो गई और लिखा कि वैलेंटाइन डे से ठीक पहले मेरा दिल टूट गया। आपको बता दें कि राखी और रितेश की शादी को लेकर कई बार सवाल उठे, लेकिन राखी कहती रहीं कि रितेश उनके पति हैं, लेकिन अब इस रिश्ते का अंत हो गया।

 पति से अलग हुईं राखी

पति से अलग हुईं राखी

बिग बॉस के कई सीजन में हिस्सा ले चुकीं राखी सावंत को बेस्ट एंटरटेंनर का खिताब मिला है। सबको खुश करने वाली राखी बिग बॉस में अपने अकेलेपन को लेकर कैमरे के सामने भावुक हो चुकी हैं। पति के साथ अपने रिश्ते और अपनी शादी को लेकर चर्चा में रहीं राखी सावंत ने अब अपने पति रितेश से अलग होने का फैसला कर लिया है। राखी ने लंबे चौड़े इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए रितेश के साथ रिश्ता खत्म करने का ऐलान किय़ा। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए राखी ने रितेश के साथ तलाक की जानकारी अपने फैंस को दी। राखी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शादी के दो साल तक राखी ने अपने पति रितेश को कैमरा से दूर रखा था। जब बिग बॉस के जरिए राखी ने रितेश और अपने रिश्ते का ऐलान किया, लेकिन बिग बॉस खत्म होने के साथ ही उनका रिश्ता भी खत्म हो गया।

 शादी टूटने पर भावुक हुई राखी

शादी टूटने पर भावुक हुई राखी

राखी बिग बॉस के घर में अपने पति रितेश से दुनिया को मिलवाया। उस समय भी फैंस को विश्वास नहीं हो रहा था। रितेश और राखी सावंत की शादी को लेकर कई बार सवाल उठ रहे हैं। उनकी शादी को लेकर कई विवाद भी हुए। रितेश के पहले से शादी शुदा और एक बच्ची के पिता होने की खबर भी आई। विवादों में फंसा राखी के विवाह का रिश्ता टिक नहीं पाया और आखिरकार दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया। राखी ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा कि-रितेश और मैंने अलग होने का फैसला किया है। बिग बॉस के बाद हमारी जिंदगी में काफी कुछ हुआ। इस रिश्ते में मैं कुछ चीजों को लेकर अंजान थी। वो सब मेरे कंट्रोल से बाहर छा। हमने अपने मतभेदों को दूर करें, लेकिन मुझे लगता है कि इन सबसे अच्छा है कि हम दोनों एक दूसरे की सहमति से अलग हो जाएं।

 वैलेंटाइन डे से पहले टूट गया मेरा दिल

वैलेंटाइन डे से पहले टूट गया मेरा दिल

शादी टूटने से राखी इमोशनल हो गई। अपने पोस्ट में राखी आगे लिखती हैं कि मैं काफी दुखी हूं। ये सब वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले हो रहा हैं। इस खास दिन से ठीक पहले मेरा दिल टूट गया है। मैं भारी मन से ये फैसला ले रही हूं। राखी ने रितेश के साथ रिश्ता खत्म करने के साथ उन्हें आगे की जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दी और लिखा कि मुझे मुश्किल दौर से गुजर रही हूं। जिंदगी के इस कठिन पड़ाव में मुझे अपने काम और अपनी लाइफ का ध्यान देना होगा। खुद को खुश रखना होगा।

 राखी की शादी पर सवाल

राखी की शादी पर सवाल

आपको बता दें कि राखी के इस पोस्ट पर लोग कई कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग उनकी शादी पर सवाल उठा रहे हैं। कोई लिख रहा है कि ये तो पहले से पता था कि बिग बॉस के घर के बाहर यहीं होना है। दरअसल जब राखी पहली बार रितेश को पति के तौर पर कैमरे से सामने लेकर आई तभी से यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि राखी सावंत और रितेश की शादी झूठी हैं। लोगों ने राखी पर पब्लिसिटी का आरोप लगाते हुए कहा कि ये सब वो चर्चा में रहने के लिए कर रही है। जहां राखी ने रितेश को बिजनेसमैन बताया तो वहीं ये बात भी सामने आई कि रितेश बिजनेसमैन नहीं बल्कि बिग बॉस क्रू में कैमरामैन हैं। भले ही राखी ने उस वक्त इन खबरों का खंडन किया हो, लेकिन अब तलाक की बात सामने आने के बाद फिर से उनके रिश्ते को पब्लिसिटी स्टंट बताया जा रहा है। फैंस राखी के इस तलाक पर कमेंट कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+