'ज्यादा डेढ़ शाडे मत बनो, ऐसा कान के नीचे तमाचा मारूंगी ना', ट्रोलर्स पर बुरी तरह भड़कीं राखी सावंत, VIDEO
मुंबई, 20 फरवरी: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 'ड्रामा' क्वीन के नाम से पॉपुलर राखी सावंत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इतना ही नई पैपराजी भी इनको अपने कैमरे में कैद करने के लिए बेताब नजर आते हैं। इन दिनों राखी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस का हाल ही अपने पति रितेश से तलाक हो चुका है। राखी और रितेश ने अपनी राहें जुदा अलग कर ली है। इस बीच राखी सावंत अब ट्रोल करने वालों पर बुरी तरह से भड़कीं हुई नजर आईं। इतना ही नहीं गुस्से में 'लाल' राखी ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए कान के नीचे तमाचा मारने तक की बात बोली है। क्या है पूरा मामला पढ़िए...

ट्रोल करने वालों पर भड़कीं राखी
एक्ट्रेस राखी सावंत इंडस्ट्री की ऐसी कलाकार है, जब बोलती है तो हर किसी की बोलती बंद कर देती है। अब उन्होंने खुद को ट्रोल करने वालों की बुरी तरह से क्लास लगाई है। दरअसल, राखी ने हाल ही में बिग बॉस की अपनी फ्रेंड अफसाना खान की शादी में जमकर मस्ती की। इस दौरान अफसाना की शादी के कई वीडियोज राखी ने शेयर किए। इसमें से एक वीडियो उनकी मेहंदी सेरेमनी के दौरान की थी, जिसमें उन्होंने खुद की मेहंदी की भी एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि उन्होंने पहली बार मेहंदी लगाई है, जिसके बाद यूजर उनको इसी बात की ट्रोल करने लगे।

ट्रोलर्स की राखी ने लगाई क्लास
दरअसल, राखी सावंत ने मेहंदी लगवाते हुए एक वीडियो इंस्टा पर पोस्ट किया था, जिसमें वो बता रही थीं कि वो पहली बार मेहंदी लगवा रही हैं। इसी के साथ उनके पास में अफसाना भी मेहंदी लगवा रही थी। वीडियो में राखी ने यहां तक पूछा कि मेहंदी को कितनी देर तक रखनी है? इस वीडियो पर यूजर ने उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया। उन्होंने कमेंट बॉक्स में लिखा कि उन्होंने अपनी शादी की मेहंदी भी फ्लॉन्ट की थी। बस फिर क्या राखी सावंत इस बात पर भड़क गईं और एक और वीडियो जारी करते हुए ट्रोलर्स की क्लास लगी दी।

'ऐसा कान के नीचे तमाचा दूंगी ना मैं'
राखी ने अपने लेटेस्ट वीडियो में कहा, "किसी ने ना मेरे जो वीडियो हैं ना जो मेहंदी के, मैंने जब कहा मैंने पहली बार लगाई है तो किसी ने मेरी शादी की पुरानी तस्वीरों को निकालकर मिक्स मैच करके शेयर कर रहे हैं। ऐसा कान के नीचे तमाचा दूंगी ना मैं।" इसी के आगे राखी ने कहा, " दिल से मेहंदी लगाना और रो-रोकर मेहंदी लगाना क्या होता है? अफसाना की शादी में मैंने दिल से मेहंदी लगाई है।"

' ज्यादा डेढ़ शाडे मत बनो...'
राखी ने ट्रोलर्स को बुरी तरह से तलाड़ लगाते हुए कहा कि ज्यादा डेढ़ शाडे मत बनो। समझे ना फटके ऐसे लगाउंगी ना कान के नीचे, जिन्होंने मेरी फोटो ऐसे एडिट कर-करके डाली है। वहीं बताया कि वो मैंने जो वो मेहंदी तब लगाई थी, जब रितेश मेरे से शादी करने आ रहा था, लेकिन शादी के लिए उसने एक बार मना किया, दो बार मना किया, तीन बार मना किया। रो-रोकर मेरे आंसू उस मेहंदी में टपके तो उसे मेहंदी लगाना नहीं कहते फिर वो चौथी-पांचवीं वार आया शादी करने के लिए।












Click it and Unblock the Notifications