राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा में फिर से हुई दोस्ती, गंदे आरोपों के बाद अब किया ये काम, लोगों ने उड़ाया मजाक

Rakhi Sawant and Sherlyn Chopra: सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। राखी सावंत और उनके पति आदिल खान दुर्रानी के बीच विवाद जारी है। दोनों एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने में बिजी चल रहे हैं। इसी बीच राखी सावंत उमराह करने के लिए गई थीं। हीं अह बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा और राखी सावंत को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि कुछ दिनों पहले तक आदिल का साथ दे रहीं शर्लिन चोपड़ा अब राखी सावंत का सपोर्ट करती नजर आई हैं।

राखी सावंत-शर्लिन चोपड़ा की दोस्ती
आपको बता दें कि राखी सावंत मामले में शर्लिन चोपड़ा लगातार राखी के पति आदिल खान दुर्रानी का साथ निभाती नजर आई हैं। शर्लिन ने कुछ दिनों पहले ही राखी सावंत के खिलाफ कैमरे पर कई बातें कही थीं। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंसे सबके सामने राखी सावंत की एक्टिंग कर उनका मजाक भी उड़या था। लेकिन अब राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा के बीच दोस्ती हो गई है। हाल ही में दोनों ही मीडिया के सामने साथ नजर आईं। इस दौरान दोनों ने दोस्ती की कसमें भी खाईं।

Rakhi Sawant

राखी सावंत ने शर्लिन के लिए गाया गाना
राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा एक इवेंट में साथ नजर आई थीं। इस दौरान दोनों ने मीडिया के सामने अपनी दोस्ती की बात कही। दोनों ने एक दूसरे के लिए बहुत अच्छी-अच्छी बातें कही। रााखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राखी सावंत ने शर्लिन चोपड़ा के लिए कहा- अगर तुम ये रिश्ता निभाओगी तो मैं दोस्ती के लिए जान दे दूंगी। यह मेरा वादा है।

शर्लिन ने कहा- राखी को मैं पूरी उम्र बहन मानूंगी
वहीं शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत के लिए कुरान की कसम खाई। उन्होंने कहा- मैं कुरान पर हाथ रखकर वादा करती हूं कि मैं राखी को पूरी उम्र अपनी बहन मानूंगी। इतना ही नहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी सावंत अपनी दोस्त शर्लिन चोपड़ा के लिए गाना भी गाती हैं। आपको बता दें कि शर्लिन चोपड़ा और राखी सावंत ने पैपराजी के सामने पूरे टाइम एक दूसरे का हाथ पकड़ रखा था।

लोगों ने राखी और शर्लिन की दोस्ती को कहा ड्रामा
राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा की दोस्ती वाला वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोग दोनों एक्ट्रेसेस को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। कई लोगों ने राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा की दोस्ती को ड्रामा कहा है। लोगों का कहना है कि इनके बीच दोस्ती नहीं पब्लिसिटी स्टंट होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+