'मैंने मुस्लिम धर्म खुद नहीं अपनाया बल्कि..', उमराह के बाद राखी सावंत के बदले सुर, पति आदिल पर लगाया आरोप

हाल ही में राखी सावंत उमराह से वापस मुंबई लौंटी। इस दौरान उनका पति आदिल खान दुर्रानी को लेकर बदला हुआ अंदाज दिखा। जिसकी वजह से एक्ट्रेस लगातार ट्रोल हो रही हैं।

Rakhi Sawant Viral Video: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह अपनी हरकतों से लाइमलाइट में रहने का कोई मौका नहीं छोड़ती। जब से एक्ट्रेस के पति आदिल खान दुर्रानी जेल से बाहर आए हैं तभी से दोनों विवादों में हैं। आए दिन दोनों एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं लेकिन जब से राखी उमराह से वापस आई हैं उनका बदला-बदला अंदाज नजर आया।

राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान वह अपने फातिमा वाले अंदाज में नजर आईं। उमराह से मुंबई लौटकर राखी सावंत ने बुर्का पहना हुआ था। इस दौरान राखी सावंत अपने पति आदिल खान दुर्रानी के बारे में बात करती हुई दिखीं। उन्होंने कहा कि, वह अभी भी फातिमा हैं वह केवल बॉलीवुड के लिए राखी हैं।

Rakhi Sawant

विरल भयानी द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में राखी सावंत ने कहा कि, आदिल से उनका तलाक अभी नहीं हुआ है पर वो उनसे कई बार तलाक मांग चुकी हैं। लेकिन आदिल उनको तलाक नहीं दे रहे है। इसके अलावा राखी ने ये भी कहा कि 3-4 लड़कियों ने उनके पति को चुरा लिया है और उनका माइंडवॉश किया है। 'जब मेरा तलाक हो जाएगा मैं तभी कह सकती हूं कि वो मेरे एक्स हैं। मैंने मुस्लिम धर्म खुद नहीं अपनाया है मेरा निकाह आदिल खान दुर्रानी से हुआ है।'

जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो फैंस ने राखी सावंत को बुरी तरह ट्रोल किया। एक यूजर ने उनके लुक को लेकर कमेंट कर लिखा, 'अब ये बोल रही है मैंने खुद मुस्लिम धर्म नहीं अपनाया है तो उमराह करने क्यों गई थी।' वहीं एक ने लिखा, 'शर्म करो धर्म का अपमान करना बंद करो'। इसी तरह से लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

बता दें कि, राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी के बीच लगातार विवाद जारी है। उन्होंने अपने पति पर आरोप लगाया था कि, आदिल ने झूठ बोलकर शादी की और उनके कई अन्य लड़कियों से संबंध थे। हालांकि इस समय दोनों एक-दूसरे पर कई आरोपों लगा रहे हैं और एक दूसरे के आमने-सामने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+