Krrish 4: 'कृष 4' पर राकेश रोशन का बयान ऋतिक के फैंस को करेगा निराश, डायरेक्टर बोले- 'इसे मैं तब शुरू करूंगा'
Krrish 4: 'कृष' भारत की पहली सुपरहीरो फिल्म। जिसे राकेश रोशन ने अपने बेटे ऋतिक रोशन के साथ मिलकर बनाई थी। इस फ्रेंचाइज की शुरुआत 'कोई मिल गया' फिल्म से हुई थी। ये 2003 में रिलीज हुई थी। तीन साल बाद इसका दूसरा पार्ट यानी 'कृष' रिलीज हुई। फिर 2013 में आई 'कृष 3', इसके बाद से 'कृष 4' की चर्चा उठने लगी।
वैसे तो ऋतिक रोशन अपनी अपकमिंग फिल्म वॉर 2 में जुटे हुए हैं। फिर भी उनकी कृष 4 मोस्ट अवेटेड फिल्म बनी हुई है। इस फिल्म पर कुछ अपडेट्स भी आते रहते हैं। इस साइंस फिक्शन फिल्म के जनक ऋतिक के पिता राकेश रोशन ही हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपने एक इंटरव्यू पर कृष 4 पर खुलकर बात की है।

मूवी टॉकीज़ को दिए इंटरव्यू में राकेश रोशन ने 'कृष 4' पर बात की। उन्होंने कहा, जल्द ही कृष 4 बनने वाली है। समस्या इस फिल्म के बजट को लेकर आ रही है। इसका बजट और स्केल दोनों बहुत बड़ा है। इसे उसी लेवल पर बनाया भी जा है। अगर इसका बजट हम काटते हैं तो इसके स्टोरीलाइन से भी हमें समझौता करना पड़ेगा। लेकिन मैं स्टोरीलाइन को लेकर किसी प्रकार का समझौता नहीं करना चाहता हूं। मैं सही बजट और सही स्केल साथ इस फिल्म को बनाना चाहता हूं। जब ये सारी चीजें पूरी होंगी, तभी मैं फिल्म की शूटिंग शुरू करूंगा।
ऋतिक रोशन ने भी कृष 4 की खबरों पर रिएक्ट किया। उन्होंने कहा, मैं अभी कुछ भी नहीं बता सकता हूं। लेकिन हमारी स्क्रिप्ट तैयार है, मेरे पास सभी चीजें तैयार हैं। इसके चलते मैं बहुत खुश भी हूं। किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास ना करें। इस फिल्म की शुरुआत तभी होगी जब सभी चीजें सही जगह पर आ जाएंगी। बता दें, 'कृष 4' की कास्टिंग और स्टोरी पर भी कई तरह की थ्योरीज चल रहीं थी। इन्हीं सब पर ऋतिक ने रिएक्ट किया था। अब देखना है कि कब तक फ्लोर पर आती है। हालांकि खबरें हैं कि वॉर 2 से फ्री होने के बाद ऋतिक इसकी शूटिंग में जुटेंगे।












Click it and Unblock the Notifications