अब फिल्में नहीं बनाएंगे राकेश रोशन, किया रिटायरमेंट का ऐलान, क्रिश 4 को लेकर बोले-'जल्द ही...'
Rakesh Roshan: बॉलीवुड इंडस्ट्री में राकेश रोशन ने बतौर एक्टर कदम रखा था। लेकिन इसमें वह अपना सिक्का नहीं जमा पाए जिसके बाद उन्होंने निर्देशन की तरफ रुख किया और बड़ी हिट फिल्में बनाई। लेकिन अब राकेश रोशन अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। उन्होंने खुद डायरेक्शन से रिटायरमेंट का ऐलान किया।
फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत कर यह पुष्टि की है कि वह अब फिल्मों से रिटायरमेंट लेकर दूरी बना लेंगे। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म 'कृष 4' को लेकर भी एक बड़ा अपडेट शेर किया जिसे जानकर फैंस खुशी से झूम उठेंगे।

राकेश रोशन ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि मैं आगे कोई फिल्म डायरेक्ट करूंगा। लेकिन मैं जल्द ही कृष 4 की घोषणा जरूर करूंगा।" अब ये तो तय है कि इस फिल्म में ऋतिक रोशन ही लीड रोल में नजर आएंगे। लेकिन राकेश रोशन ने अपने बयान में ये साफ नहीं किया कि इस फिल्म का डायरेक्शन वह करेंगे या नहीं।
इस साल की शुरुआत में, Hrithik के Bang Bang, War, और Fighter के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने एक फैन द्वारा ऋतिक की क्रिश कॉस्टयूम में खींची गई तस्वीर को अपनी X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट किया था, जिसमें कैप्शन था, "वह वापस आ रहा है।" और सिद्धार्थ ने लिखा था, "हां, वह आ रहा है।" अब फैंस इस बात से कंफ्यूज हैं कि राकेश रोशन या फिर सिद्धार्थ आनंद कौन फिल्म की जिम्मेदारी लेगा।
बता दें कि राकेश रोशन ने 2003 में फिल्म कोई मिल गया से इस फ्रेंचाइज़ी की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 2006 में क्रिश और 2013 में क्रिश 3 बनाई थी। जिसमें ऋतिक रोशन के साथ प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में नजर आई थीं। इस फ्रेंचाइज़ी में पहले दो हिस्सों में रेखा, दूसरे भाग में नसीरुद्दीन शाह, और तीसरे में विवेक ओबरॉय और कंगना रनौत जैसे बड़े सितारे भी थे।
अब, जब राकेश रोशन अपनी कुछ मशहूर फिल्मों को फिर से रिलीज करने की योजना बना रहे हैं, जिसमें 1995 की ब्लॉकबस्टर फिल्म करण-अर्जुन का री-रिलीज़ 22 नवंबर को होगा। इस बारे में राकेश ने कहा, "हर फिल्म काम नहीं करती। लेकिन 'कहो ना प्यार है' भी अगले साल जनवरी में 25 साल पूरे करने जा रही है। करण अर्जुन भी जनवरी में रिलीज़ हुई थी, लेकिन मैं दोनों फिल्मों को एक साथ नहीं लाना चाहता था, जनवरी में कई फिल्में रिलीज़ हो रही हैं।"
ये भी पढ़ें: Hrithik Roshan की 'फाइटर' बनी दुनिया की टॉप फिल्म, हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा, 200 करोड़ का कारोबार












Click it and Unblock the Notifications