Raju Srivastava:'नहीं पता था की धड़कन ही धोखा दे जाएगी...',राजू श्रीवास्तव की पत्नी ने शेयर किया अनदेखा VIDEO

Raju Srivastava दिग्गज कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन के बाद धीरे-धीरे उबरने की कोशिश कर रहा है। कॉमेडियन की मौत के एक महीने बाद शनिवार को राज श्रीवास्तव की पत्नी शिखा श्रीवास्तव ने उनका एक अनदेखा वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो गाना गाते नजर आ रहे हैं। शिखा ने वीडियो के साथ अपने दिवंगत पति के एक प्यारा से नोट भी लिखा है।

'आप अभी भी हमारे साथ हैं और आगे भी रहेंगे'

'आप अभी भी हमारे साथ हैं और आगे भी रहेंगे'

शिखा श्रीवास्तव ने दिवंगत कॉमेडियन का अनदेखा वीडियो साझा करते हुए अपने भावुक नोट में लिखा कि, आपको गए हुए एक महीना हो गया है लेकिन हम जानते हैं कि आप अभी भी हमारे साथ हैं और आगे भी रहेंगे। शिखा द्वारा शेयर किए गए वीडियो में राजू श्रीवास्तव कमरे के अंदर बैठकर किशोर कुमार का गाना 'यादों में वो सपनों में हैं' गाते नजर आ रहे हैं।

'नहीं पता था की धड़कन ही धोखा दे जाएगी........'

'नहीं पता था की धड़कन ही धोखा दे जाएगी........'

शिखा ने अपनी पोस्ट में नोट साझा करते हुए लिखा- "धड़कन का बंधन तो धड़कन से है, नैना मेरे असुअन भरे पूछ रहे गए हो कहां, यादों में हो बातों में हो अब तो सिर्फ सपनो में हो...नहीं पता था की ये गाना इतनी जल्दी (सिर्फ 12 दिन में) हकीकत में तब्दील कर दोगे । नहीं पता था की धड़कन ही धोखा दे जाएगी, सबको हंसाते-हंसाते हमें यूं रुला जाओगे।

फैंस हुए इमोशनल

शिखा के द्वारा लिए गए इमोशनल पोस्ट से पता चला रहा है कि, ये वीडियो राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक आने के 12 दिन पहले का है। जिसमें वह ये गाना सुनाते हुए दिख रहे हैं। इस पोस्ट को देखने के बाद राजू श्रीवास्तव के फैंस भी काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण था आपके साथ ये नहीं होना चाहिए था। एक महान व्यक्ति जिसने अपने चुटकुलों से सभी को हंसाया है। पूरी तरह से अनुचित। ईश्वर आपको यह नुकसान सहने का धौर्य दे।

निधन को एक महीना हो गया

निधन को एक महीना हो गया

एक अन्य एक फैन ने कहा, 'राजू भैया, हम सब आपको याद करते हैं।' 'वह एक महान हास्य अभिनेता थे। एक अन्य ने लिखा- आप हर दम हमारी यादों में रहते हैं। राजू का 21 सितंबर को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। राजू को 10 अगस्त को तब दिल का दौरा पड़ा जब वो जिम में कार्डियो कर रहे थे। 41 दिन हॉस्पिटल में रहने के बाद वो ये जंग हार गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+