राजू श्रीवास्‍तव की तबीयत खराब होने पर जिगरी दोस्‍त सुनील पॉल हुए भावुक, बताई कैसी है कॉमेडियन की हालत

राजू श्रीवास्‍तव तबीयत खराब होने पर जिगरी दोस्‍त सुनील पॉल हुए भावुक, बताई कैसी है कॉमेडियन की हालत

नई दिल्‍ली, 11अगस्‍त: कॉमेडी के किंग राजू श्रीवास्‍तव पिछले दो दिनों से जिंदगी के लिए अस्‍पताल में बेड पर जंग लड़ रहे हैं। हार्ट अटैक के बाद उन्‍हें दिल्‍ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान एम्‍स के आईसीय में भर्ती करवाया गया था। हालत खराब होने के बाद राजू श्रीवास्‍तव को लाइफ सपोर्ट सिस्‍टम यानी वेंटिलेटर पर रखा गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। राजू श्रीवास्‍तव के जल्‍द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। वहीं राजू के जिगरी कॉमेडियन दोस्‍त सुनील पान ने अपने दोस्‍त का हेल्‍थ अपडेट शेयर किया है।

सुनील पाल ने बताई कैसी हैं राजू श्रीवास्‍वत की तबीयत

सुनील पाल ने बताई कैसी हैं राजू श्रीवास्‍वत की तबीयत

इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो पोस्‍ट पर सुनील पॉल ने बताया कि उनके दोस्‍त राजू श्रीवास्‍तव की हालत अभी भी नाजुक वो अभी बेहोश है। इस वीडियो में सुनील पॉल ने कहा ये सच है कि हमारे प्‍यारे राजू श्रीवास्‍तव को हार्ट अटैक की वजह से दिल्‍ली के एम्‍स अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां 11 से अधिक डॉक्‍टर उन पर 24 घंटे निगरानी रखे हुए है।

सुनील पॉल ने कहा राजू श्रीवास्‍तव बेहतर हो रहा इलाज

सुनील पॉल ने कहा राजू श्रीवास्‍तव बेहतर हो रहा इलाज

इसके साथ ही उन्‍होंने बताया कि स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री और पीएम नरेंद्र मोदी, और यूपी सीएम योगी आदित्‍यनाथ जी लगातार उनके टच में हैं। दिल्‍ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी राजू श्रीवास्‍तव के इलाज में कोई कमी ना होने की बात कही है।

वो होश में आएंगे तभी उनका ट्रीटमेंट हो पाएगा

वो होश में आएंगे तभी उनका ट्रीटमेंट हो पाएगा

सुनील पॉल ने राजू की हालत बताते हुए कहा कि डॉक्‍टरों का कहना है कि वो होश में आएंगे तभी उनका ट्रीटमेंट हो पाएगा वो होश में आ जाएं इसकी हम स‍बको दुआ करनी चाहिए।

सुनील पॉल हुए भावुक बोले इतना तो उनका हक बनता है कि....

सुनील पॉल हुए भावुक बोले इतना तो उनका हक बनता है कि....

सुनील पॉल ने कहा राजू श्रीवास्‍वत जी ने सबको हंसाया है भगवान करे कि वो जल्‍द ठीक हो जाए। उनका इतना तो हक बनता है कि वो बिस्‍तर पर ऐसे ना पड़े रहें वो जल्‍द ठीक हो। हम सब दुआ कर रहें हैं कि वो जल्‍द होश में आ जाए।

वो मेरे बड़े भाई हैं और बहुत प्‍यार करते हैं

सुनील पॉल ने इमोशनल होते हुए कहा उन्‍होंने कहा वो मेरे गुरु है, वो मेरे लिए कॉमेडी के मुखिया है। वो मेरे बड़े भाई हैं और बहुत प्‍यार करते हैं वो हम सब जूनियर्स से। बहुत रिस्पेक्ट करते हैं सारे सीनियर्स की। हमारे साथ रक्षाबंधन के अवसर पर सारी बहनें उनकी जल्‍द होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+