राजू श्रीवास्तव की तबीयत को लेकर डॉक्टरों का नया अपडेट, कहा- हल्का सुधार लेकिन वेंटिलेटर से नहीं...

डॉक्टरों ने बताया है कि राजू श्रीवास्तव की हेल्थ कंडिशन में थोड़ी इम्प्रूवमेंट देखी गई है। उनकी तबीयत में हल्का सुधार महसूस किया जा रहा है।

मुंबई, 26 अगस्तः देश के फेमस स्टैंड अप कॉमेडियन और अभिनेता राजू श्रीवास्तव गत 10 अगस्त से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। जानकारी के अनुसार जिम में वर्कआउट करने के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजू श्रीवास्तव अभी भी बेहोश हैं। हालांकि बीच में उनकी तबीयत में हल्का सुधार देखा गया था। तब से लेकर अब तक राजू वेंटिलेटर पर ही हैं। हाल ही में खबर आई थी कि राजू को होश आ गया है। लेकिन फिर उनकी बेटी और भतीजे ने कन्फर्म किया कि ऐसा नहीं है। राजू की हालत स्थिर है, लेकिन अभी वह वेंटिलेटर पर ही हैं। अब राजू की हेल्थ को लेकर नया अपडेट आया है।

Recommended Video

    Raju srivastava health update: डॉक्टर बोले अभी वेंटिलेटर पर रहेंगे Raju | वनइंडिया हिंदी |* News
    राजू श्रीवास्तव का नया हेल्थ अपडेट

    राजू श्रीवास्तव का नया हेल्थ अपडेट

    एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टरों ने बताया है कि राजू की हेल्थ कंडिशन में थोड़ी इम्प्रूवमेंट देखी गई है। उनकी तबीयत में हल्का सुधार महसूस किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार अभी कुछ और दिन राजू श्रीवास्तव को वेंटिलेटर पर रखा जाएगा और डॉक्टर्स उन्हें निगरानी में रखेंगे।

    बेटी ने दिया ये बयान

    बेटी ने दिया ये बयान

    राजू श्रीवास्तव की बेटी ने पापा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी लिखकर नके फैंस को उनकी तबीयत की जानकारी दी थी। इंस्टाग्राम की स्टोरी पर लिखा था- सभी शुभचिंतकों, मेरे पिता राजू श्रीवास्तव जी की हालत स्थिर है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। वह इस समय वेंटिलेटर पर हैं। केवल एम्स दिल्ली और राजू जी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के बयान ही भरोसेमंद और वास्तविक हैं। किसी और की ओर से कोई अन्य समाचार या बयान अविश्वसनीय है।

    बेटी ने लिखी थी ये स्टोरी

    बेटी ने लिखी थी ये स्टोरी

    स्टोरी में आगे लिखा था- एम्स दिल्ली में डॉक्टर और उनकी पूरी टीम कड़ी मेहनत और लगन से काम कर रही है। हम उनके और राजू जी के शुभचिंतकों के आभारी हैं। आप सभी से अनुरोध है कि उनके लिए अपना प्यार और प्रार्थना जारी रखें। आपको बता दें कि राजू श्रीवास्तव का पूरा परिवार इस समय दिल्ली में मौजूद है और उनके लिए प्रार्थना कर रहा है।

    भतीजे ने दिया ये हेल्थ अपडेट

    भतीजे ने दिया ये हेल्थ अपडेट

    राजू के भतीजे ने ई टाइम्स से बात करते हुए बताया- राजू जी की सेहत में सुधार हो रहा है, लेकिन वह अभी तक होश में नहीं आए हैं। हां उन्होंने कई बार आंखें खोली हैं और अपने हाथ भी हिलाए हैं लेकिन इतना बहुत नहीं है। वह पूरी तरह से होश में नहीं हैं। सही ट्रीटमेंट के लिए उनका होश में आना जरूरी है। डॉक्टर्स का कहना है कि वह ठीक हो जाएंगे, लेकिन इसमें लंबा समय लगेगा।

    राजू श्रीवास्तव की पत्नी ने की थी ये गुजारिश

    राजू श्रीवास्तव की पत्नी ने की थी ये गुजारिश

    वहीं कुछ दिनों पहले राजू श्रीवास्तव की हेल्थ को लेकर कई गलत खबरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। इसके बाद राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा ने कैमरे पर कहा था- मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि राजू की सेहत को लेकर गलत अफवाह मत फैलाएं। हमें अपने आसपास कोई नेगेटिव एनर्जी नहीं चाहिए, हमें बस पॉजिटिव एनर्जी चाहिए। वह जल्द वापस आएंगे। डॉक्टर्स अच्छे से अपना काम कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+