Bhool Chuk Maaf BO Day 3: राजकुमार राव की फिल्म का कलेक्शन 20 करोड़ रुपये के पार, फिर निराश होंगे मेकर्स!

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 3: भूल चूक माफ ने सिनेमाघरों में पहला वीकेंड पूरा कर लिया है। फिल्म में एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस वामिका गब्बी हैं। ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। जो सिनेमघरों में 23 मई को रिलीज हुई है। फिल्म को मिक्स रिव्यू मिले हैं। फिल्म पहले 9 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर की वजह से इसे आगे खिसका दिया गया था।

sacnilk.com की रिपोर्ट की माने तो फिल्म ने तीसरे दिन 6.68 करोड़ रुपये कमाए हैं। हालांकि अभी ये फाइनल आंकड़ें नहीं है। इसमें फेर-बदल हो सकता है। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 9.5 करोड़ रुपये, ओपनिंग डे पर फिल्म ने 7 करोड़ रुपये कमाए थे। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन 23.18 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि दूसरे दिन के मुकाबले फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई देखने को मिली है।

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 3

भूल चूक माक को अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' से भी मुकाबला करना पड़ रहा है। रेड 2 को रिलीज हुए भले ही 25 दिन हो गए हैं। लेकिन कमाई की रेस में ये फिल्म बनी हुई है। फिल्म की ओपनिंग डे की कमाई ने मेकर्स को हैरान किया है। हालांकि फिल्म को उतना अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है, जितना मेकर्स को उम्मीद है। दूसरे दिन फिल्म को 22.28% की ऑक्यूपेंसी मिली है। हालांकि रिपोर्ट्स की माने तो ये आंकड़ा बढ़ सकता है। बता दें, फिल्म 'भूल चूक माफ' राजकुमार राव की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग मूवी बन गई है। इसने 'काई पो चे' (4.50 करोड़) के ओपनिंग डे के आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। इसने 'जजमेंटल है क्या' (5.40 करोड़) और 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' (5.71 करोड़) को भी पीछे छोड़ दिया है और अब ये राजकुमार राव की टॉप 5 ओपनिंग फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है।

फिल्म को कमाई में ज्यादा उछाल इसलिए भी नहीं मिल सकती है क्योंकि ये ओटीटी पर 6 जून को रिलीज होने वाली है। पीवीआर ने मैडॉक फिल्म्स पर 60 करोड़ का मुकदमा कर दिया था। इस मजबूरी की वजह से मेकर्स को फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने पड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+