'कॉन्फ़िडेंट दिखाना चाहता था' राजकुमार राव ने प्लास्टिक सर्जरी की अफवाह पर किया रिएक्ट, फोटो को बताया 'फनी'

Rajkummar Rao: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वह अपनी पर्सनल लाइफ को भी प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती है। इन दिनों एक्टर की एक फोटो काफी चर्चा में है जिसे देख फैंस दावा कर रहे हैं कि राजकुमार राव ने सर्जरी कराई है।

दरअसल, हाल ही में राजकुमार राव एक इवेंट में शामिल हुए थे। इस दौरान उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस फोटो को अगर ध्यान से देखें इसमें एक्टर की चिन पहले की तस्वीर की तुलना में थोड़ी लंबी लग रही है। यही वजह है कि फैंस का कहना है कि एक्टर ने सर्जरी कराई है।

Rajkummar Rao

राजकुमार राव को इस तस्वीर की वजह से काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। अब उन्होंने इंडिया टुडे के साथ खास बातचीत में बताया कि आखिर इस तस्वीर के पीछे सच्चा क्या है। उन्होंने कहा कि, 'आपने वो तस्वीर देखी हो तो, वो मेरे जैसी लग भी नहीं रही है। ये असल में बहुत फनी है क्योंकि सच तो है कि ये मैं हूं भी नहीं। मुझे लगता है कि किसी ने मेरे साथ बहुत बड़ा प्रैंक किया है। मुझे पक्का यकीन है कि वो फोटो एडिट की गई है।'

राजकुमार राव ने सर्जरी के दावों पर रिएक्ट करते हुए कहा कि, 'लोग कह रहे हैं कि मैंने सर्जरी करवाई है लेकिन ये सच नहीं है। जब मैंने अपने करियर की शुरूआत की थी तो लोग मेरे लुक्स को लेकर काफी ट्रोल करते थे। तो हां 8-9 साल पहले मैंने फिलर्स जरूर करवाए थे। ये मैंने इसलिए कराया था ताकि मैं और अच्छा दिखूं और इसके लिए मुझे मेरे स्किन डॉक्टर ने राय दी थी। मुझे लगता है कि अगर आप अच्छा दिखना चाहते हो तो इसमें कुछ गलत भी नहीं है।'

राजकुमार राव से जब पूछा गया कि क्या उन्हें ट्रोलिंग से फर्क पड़ता है। तो एक्टर ने कहा कि, 'मुझे ये सब फनी लगता है क्योंकि ये मेरी तस्वीर है ही नहीं। मैं बहुत से ऐसे लोगों को जानता हूं जो इस तरह ट्रोलिंग को एंजॉय करते हैं।' वहीं एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी अगली फिल्म श्रीकांत 10 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वह जल्द ही फिल्म स्त्री 2 में नजर आएंगे। जिसमें श्रद्धा कपूर भी लीड रोल प्ले करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+