Srikanth OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'श्रीकांत', जानिए घर बैठे कब देख सकेंगे राजकुमार राव की फिल्म

Srikanth OTT Release Date: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' ने सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया। इस फिल्म की कहानी और राजकुमार राव की एक्टिंग ने फैंस का दिल जीत लिया था।

फिल्म श्रीकांत में राजकुमार राव ने नेत्रहीन उद्योगपति श्रीकांत बोला का रोल निभाया था। 10 मई को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में राजकुमार राव की एक्टिंग फैंस की उम्मीदों पर खरी उतरी थी। दर्शकों से लेकर स्टार्स तक ने उनकी एक्टिंग की तारीफ की थी।

Rajkummar Rao

फिल्म में राजकुमार राव के अलावा अलाया एफ, ज्योतिका और शरद केलकर जैसे कई स्टार्स ने मुख्य भूमिका निभाई थी। अब सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद जल्द ही ये फिल्म ओटीटी पर भी रिलीज होने के लिए तैयार है। नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम फिल्म का पोस्टर शेयर कर इसकी जानकारी दी। आइए जानते हैं कि तुषार हीरानंदानी निर्देशित इस फिल्म का लुत्फ आप घर बैठे कब उठा सकेंगे।

पोस्टर के मुताबिक, फिल्म श्रीकांत 5 जुलाई को ओटीटी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है। अब ये खबर सामने आने के बाद राजकुमार राव के फैंस बेहद एक्साइटेड हैं और फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजकुमार राव की फिल्म ने 50-60 करोड़ के आसपास कमाई की थी। अब जिन लोगों ने ये फिल्म नहीं देखी है वह ओटीटी पर 5 जुलाई को देख सकते हैं।

वहीं राजकुमार राव के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिल्म श्रीकांत में धमाल मचाने के बाद उनकी हाल ही में फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म को बड़े पर्दे पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ जाह्नवी कपूर ने लीड रोल निभाया था। अब जल्द ही वह अपनी अगली फिल्म स्त्री 2 में नजर आएंगे। जो कि 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+