इस साल की ब्लॉकबस्टर 'फिल्म स्त्री 2' हुई ओटीटी पर रिलीज, जनिए किस प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे फिल्म
इस साल की बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्म स्त्री 2 अब रिलीज़ के बाद अब ओटीटी पर धूम मचाने के लिए तैयार है। स्त्री 2 ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की है। इसके साथ ही स्त्री 2 इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है। ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने करीब 600 करोड़ की कमाई की है। इस फिल्म को जो लोग सिनेमाघर पर नहीं देख पाए। उनके लिए एक खुशखबरी है।
स्त्री 2: सरकटे का आतंक ओटीटी पर रिलीज़ हो गई है। ये फिल्म 10 अक्टूबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इसे भारत समेत दुनिया के 240 देशों के लोग देख सकते हैं। स्त्री 2: सरकटे का आतंक ने ह्यूमर और हॉरर के अनोखे मिश्रण से दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना जैसे बेहतरीन कास्ट हैं।

चंदेरी की कहानी
स्त्री 2: सरकटे का आतंक की कहानी चंदेरी के खूबसूरत शहर में स्त्री के गायब होने के कई साल बाद की है। अब शहर के लोग एक नए खतरे से जूझ रहे हैं। एक सिर-कटा भूत, जिसे "सरकटा" कहते हैं, वह अपने बदले की तलाश में शहर में औरतों को उठाने लगता है। इस राक्षस को हराने और चंदेरी में शांति वापस लाने के लिए, विक्की, बिट्टू, रुद्र और जना एक साथ मिलकर काम करते हैं। वे सरकटा से लड़ने के लिए एक रहस्यमयी महिला (श्रद्धा कपूर) की मदद लेते हैं। साथ मिलकर, वे अपने डर का सामना करते हैं और अपने शहर को बचाने के लिए चंदेरी के काले अतीत का पता लगाते हैं।
हम दर्शकों के आभारी हैं
मैडॉक फिल्म्स के फाउंडर और प्रोड्यूसर दिनेश विजन ने कहा, "स्त्री 2: सरकटे का आतंक हमारे लिए बहुत खास फिल्म है। यह दर्शाता है कि मजबूत और प्यारे किरदारों के साथ-साथ एक अच्छी कहानी भी फिल्म को सफल बना सकती है।" उन्होंने आगे कहा, "हम फिल्म की सफलता और कलाकारों को मिले प्यार के लिए वास्तव में आभारी हैं। इसने कहानी कहने के महत्व में हमारे विश्वास को मजबूत किया है। सिनेमाघरों में बेहद सफल प्रदर्शन के बाद, हम इस कहानी को भारत और दुनिया भर में अमेज़न प्राइम दर्शकों के सामने लाने के लिए उत्साहित हैं।" बता दें, ऑरमैक्स मीडिया की इंडिया बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार, स्त्री 2: सरकटे का आतंक साल की सबसे बड़ी हिंदी ब्लॉकबस्टर है।












Click it and Unblock the Notifications