पत्रलेखा की बाहों में थे राजकुमार राव, फराह खान ने इंटीमेट मोमेंट का वीडियो किया Leak और फिर.....

Rajkumar Rao and Patralekha: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने साल 2021 में अपनी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस पत्रलेखा पॉल के साथ शादी कर ली थी। दोनों ने फिल्म ''सिटी लाइट्स में एकसाथ काम किया था। ये कपल एकसाथ कैमरे के सामने बहुत कम ही दिखाई देते हैं लेकिन जब भी नजर आते हैं तो सारी लाइमलाइट बटोर लेते हैं। दोनों फिलहाल अपनी मैरिड लाइफ को काफी इन्जॉय कर रहे हैं। हाल ही में पत्रलेखा और राजकुमार राव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दोनों पब्लिकली रोमांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों एक दूसरे की बाहों में डूबे नजर आ रहे हैं और कोजी मोमेंट शेयर कर रहे हैं।

राजकुमार राव-पत्रलेखा का रोमांटिक मोमेंट
आपको बता दें कि राजकुमार राव अपनी पत्नी पत्रलेखा के साथ रोमांटिक मोमेंट शेयर कर रहे थे। दोनों एक दूसरे की बाहों में कुछ खास बातचीत कर रहे थे लेकिन अचानक ही हुमा कुरैशी और उनके भाई साकिब सलीम ने कपल का सीक्रेट वीडियो बना लिया। हुमा और साकिब को मोबाइल पर वीडियो बनाते देख राजकुमार राव और पत्रलेखा सकपका गए।

rajkumar rao

हुमा कुरैशी और साकिब सलीम ने चुपके से बनाया वीडियो
आपको बता दें कि राजकुमार राव, पत्रलेखा, बॉलीवुड डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान, हुमा कुरैशी और साकिब सलीम एक दूसरे के काफी क्लोज हैं। ये सभी लोग एकासथ मस्ती करने के लिए कहीं बाहर गए थे। यहीं पर पत्रलेखा और राजकुमार दोनों एक-दूसरे की बाहों में बाहें डाले प्यार के कुछ पल बिता रहे थे कि तभी हुमा कुरैशी और साकिब सलीम ने इनके प्यार के बीच खलल डाल दिया।

फराह खान ने पोस्ट किया वीडियो
वहीं बॉलीवुड की फेमस डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये रोमांटिक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कपल एक-दूसरे में खोए हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही दोनों कोई खास बातचीत भी कर रहे थे। तभी पीछे से हुमा कुरैशी और उनके भाई साकिब सलीम उन्हें धप्पा बोल दिया। ये दोनों राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा का वीडियो बना रहे थे।

फराह खान ने सोशल मीडिया पर लिखी ये बात
फराह खान ने इस इंटीमेट वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- क्रेजी दोस्तों राजकुमार राव और पत्रलेखा के साथ क्रेजी नाइट। हुमा और साकिब अपने पैसे के लिए इनके पीछे भाग रहे हैं। इसके बाद इस पोस्ट पर राजकुमार राव ने कमेंट करते हुए लिखा है- लव यू मैम। वहीं पत्रलेखा ने भी फराह खान द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर 'लव यू' लिखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+