फिर लौट रही मुन्नाभाई और सर्किट की जोड़ी, डायेरक्टर राजकुमार हिरानी ने दिया फिल्म पर अपडेट

साल 2003 में राजकुमार हिरानी की एक फिल्म आई मुन्ना भाई MBBS। इस फिल्म में संजय दत्त और अरशद वारसी लीड रोल में थे। वे मुन्ना भाई और सर्किट का किरदार निभाया था। दोनों के इस किरदार और फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। इसके बाद मेकर्स ने इसका सीक्वल लाने का प्लान किया। फिर साल 2006 में लगे रहो मुन्ना भाई MBBS आई।

इन दोनों पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस और दर्शकों के दिलों में खूब जगह बनाई। इसके बाद इस फिल्म के तीसरे पार्ट की डिमांड उठने लगी। 18 साल बाद भी दर्शक इसके तीसरे पार्ट की प्रतीक्षा में हैं। बीते दिन फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी एक इवेंट में शामिल हुए थे। यहां उन्होंने फिल्म के अगले पार्ट पर भी बात की। साथ ही स्क्रिप्ट के बारे में भी बताया।

Munna Bhai

यूनिक आइडिया पर कर रहा काम
इंडियन एक्सप्रेस के इवेंट में राजकुमार ने कहा, फिल्म मुन्ना भाई के अगले पार्ट के लिए मेरे पास एक नहीं बल्कि पांच अधूरी स्क्रिप्ट हैं। एक स्क्रिप्ट पर तो मैंने 6 महीने तक काम किया। बावजूद इसके मैं इंटरवल तक ही पहुंच पाया हूं। इन फिल्म की स्क्रिप्ट में मुन्ना भाई LLB, दूसरी मुन्ना भाई चल बेस, मुन्ना भाई चले अमेरिका, और भी कुछ हैं। मुन्ना भाई 3 स्क्रिप्ट लिखना मेरे लिए बहुत चैलेंजिग भी है। इसमे दो चीजें हैं, पहली पिछली दो फिल्मों से अच्छी बनाना। दूसरा फिल्म की कहानी में कुछ ऐसा रखना जिसे पहले ना देखा गया हो। क्योंकि आज के समय में सिनेमा में काफी कुछ दिखाया जा चुका है। इसलिए मैं अपने यूनिक आइडिया पर काम कर रहा हूं।

संजय धमकी न दे दें
हिरानी ने आगे कहा कि मुझे ये भी डर लगता है कि किसी दिन संजय दत्त मेरे घर आकर धमकी दे कर ये न कहें कि जल्दी फिल्म बनाओ। हालांकि उन्होंने इसे पूरे मजेदार तरीके से कहा है। खै़र मुन्ना भाई फ्रेंचाइज ने संजय के करियर को नया जीवन दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+