'जेलर' की रिलीज से पहले रजनीकांत पहुंचे हिमालय, आखिर क्या है वहां जाने का कारण?
Rajinikanth: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जेलर' को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। ये फिल्म आगामी 10 अगस्त 2023 यानी कल सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज की जा रही है। इस फिल्म में रजनीकांत एक्शन से भरपूर एक दमदार जेलर का रोल निभाते नजर आएंगे। इसी बीच खबर है कि सुपरस्टार रजनीकांत हिमालय पहुंच गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रजनीकांत अपनी अपकमिंग फिल्म 'जेलर' की रिलीज से एक दिन पहले यानी आज 9 अगस्त को हिमालय पहुंच गए हैं।
फिल्म की रिलीज से पहले रजनीकांत पहुंचे हिमालय
कहा जा रहा है कि रजनीकांत अपने कामकाज से फ्री होकर शांति और सुकून के लिए हिमालय गए हैं। वह फिल्म के रिलीज से पहले ज्यादा टेंशन लेना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में वह शांति के लिए अक्सर हिमालय पहुंच जाते हैं। इससे पहले भी उन्हें हिमालय के एक मंदिर में स्पॉट किया गया था। उनका कहना है कि वह हिमालय की शांत वादियों में जाकर स्ट्रेस फ्री महसूस करते हैं।

हिमालय में बनवाया है मेडिटेशन सेंटर
हिमालय के लिए रवाना होने से पहले रजनीकांत ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वह कोरोना काल के चलते पिछले चार साल से हिमालय की वादियों में नहीं जा पाए थे। फिलहाल वह अपने काम से फ्री हो पाए हैं और इसलिए थोड़ी शांति के लिए वहां जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रजनीकांत और उनके कुछ दोस्तों ने हिमालय के एक खास इलाके में एक मेडिटेशन सेंटर भी बनवाया हुआ है। इस मेडिटेशन सेंटर में समय बिताने के लिए रजनीकांत अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचते हैं।
10 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म 'जेलर'
आपको बता दें कि फिल्म 'जेलर' के साथ सुपरस्टार रजनीकांत करीब 2 साल बाद बड़े पर्दे पर दमदार वापसी करने जा रहे हैं। वहीं फिल्म के रिलीज होने से पहले ही लोगों में इसका जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। खबर है कि इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही करीब 13 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। चेन्नई और बेंगलुरु में कई ऑफिसों ने फिल्म 'जेलर' के रिलीज होने वाले दिन यानी आगामी 10 अगस्त 2023 को कर्मचारियों के लिए छुट्टी की घोषणा कर दी है।
फिल्म 'जेलर' की शानदार कास्ट
फिल्म 'जेलर' में रजनीकांत और जैकी श्रॉफ के अलावा राम्या कृष्णन, तमन्ना भाटिया, शिव राजकुमार, सुनील, योगी बाबू जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे। इस फिल्म में राम्या कृष्णन जेलर रजनीकांत की पत्नी बनी हैं। वहीं साउथ के फेमस स्टार मोहनलाल फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज से पहले ही तमन्ना भाटिया का आइटम नंबर 'कावाला' सुपरहिट हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications