Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

श्रीदेवी को पागलों की तरह प्यार करते थे रजनीकांत, प्रपोज करने से कुछ मिनट पहले हो गया था ऐसा कांड

Rajinikanth and Sridevi: साउथ फिल्मों के मेगास्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म कुली को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। लोग बड़ी ही बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म आगामी 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सुपरस्टार रजनीकांत का दमदार जलवा
आपको बता दें कि सुपरस्टार रजनीकांत कई दशकों से इंडस्ट्री में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। उन्होंने न केवल तमिल सिनेमा में बल्कि तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिंदी फिल्मों में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया है।

Rajinikanth

श्रीदेवी और रजनीकांत की जोड़ी

रजनीकांत ने कई पॉपुलर एक्ट्रेसेस के साथ काम किया है, लेकिन इंडस्ट्री की खूबसूरत हीरोइनों में से एक श्रीदेवी के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खास पसंद किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक वक्त ऐसा भी आया था जब रजनीकांत अपनी को-एक्ट्रेस श्रीदेवी के प्यार में पागल हो रहे थे।

श्रीदेवी के लिए रजीनकांत के दिल में कुछ खास था

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रजनीकांत को श्रीदेवी के साथ काम करना काफी पसंद था। वह चाहते थे कि उनकी ज्यादातर फिल्मों में श्रीदेवी ही लीड एक्ट्रेस का रोल निभाएं। दरअसल श्रीदेवी के लिए रजीनकांत के दिल में कुछ खास था।

श्रीदेवी को शादी के लिए प्रपोज करने वाले थे रजनीकांत

कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि रजनीकांत एक्ट्रेस श्रीदेवी के नए घर की हाउसवॉर्मिंग पार्टी में शामिल हुए थे और उन्होंने उसी मौके पर उन्हें शादी के लिए प्रपोज करने का फैसला भी किया था। फिल्ममेकर के बालाचंदर ने एक पुराने इंटरव्यू में रजनीकांत और श्रीदेवी के शादी के प्रपोजल के किस्से का जिक्र भी किया था।

श्रीदेवी को पागलों की तरह प्यार करते थे रजनीकांत

के बालाचंदर ने बताया था कि रजनीकांत अपीन को-एक्ट्रेस श्रीदेवी को लेकर काफी सीरियस थे। वह श्रीदेवी से प्यार करने लगे थे और उनसे शादी करना चाहते थे। जब वह श्रीदेवी के नए घर पर गृह प्रवेश की पूजा के लिए पहुंचे थे तो अचानक बिजली चली गई थी और पूरा घर अंधेरे में डूब गया था।

श्रीदेवी से कभी नहीं कह पाए दिल की बात

उस दिन रजनीकांत को श्रीदेवी को शादी के लिए प्रपोज करना था लेकिन प्रपोजल देने से ठीक पहले ही एक्ट्रेस के घर की लाइट चली गई थी। रजनीकांत ने इस घटना को अपशकुन मानते हुए, अपने दिल की बात कहने का विचार वहीं छोड़ दियाथा। वह बिना कुछ बोले वापस लौट गए थे। इस घटना के बाद उन्होंने कभी भी श्रीदेवी के सामने अपने दिल की बात नहीं कही। दोनों ने हमेशा आपसो में एक सम्मानजनक और सौहार्दपूर्ण रिश्ता बनाए रखा था।

रजनीकांत के लिए श्रीदेवी ने मांगी थी मन्नत

आपको बता दें कि रजनीकांत और श्रीदेवी के बीच हमेशा से ही बहुत अच्छी दोस्ती थी। डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म राणा की शूटिंग के दौरान सुपरस्टार रजनीकांत गंभीर रूप से बीमार पड़ गए थे। उनकी हालत बहुत ही खराब हो गई थी।

श्रीदेवी ने रजनीकांत के लिए रखा था 7 दिन का व्रत

-वहीं श्रीदेवी अपने को-एक्टर रजनीकांत की गंभीर हालत के बारे में सुनकर बेहद परेशान हो गई थीं। ऐसे में श्रीदेवी ने शिरडी साईं बाबा से मन्नत मांगी थी और उनके ठीक होने की प्रार्थना करने के लिए एक सप्ताह तक व्रत रखा था। आपको बता दें कि जब रजनीकांत अपनी गंभीर बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती थे तो श्रीदेवी ने पुणे के साईं बाबा मंदिर में प्रार्थना भी की थी।

-इसके बाद जब रजीनकांत उस गंभीर बीमारी से ठीक हो गए थे तो उसके बाद भी काफी लंबे समय तक श्रीदेवी ने अपने दोस्त रजनीकांत के लिए उपवास रखकर साल में एक बार साईं बाबा के दर्शन के लिए मंदिर जरूर जाती थीं। जानकारी के अनुसार श्रीदेवी ने साल 2018 में अचानक ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+