‘रॉकेट्री’ की सफलता के बाद रजनीकांत ने आर माधवन और नंबी नारायणन को दिया खास सम्मान, देखें शानदार तस्वीरें
फिल्म ‘रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट’ को मिली सफलता के लिए रजनीकांत ने बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन और वैज्ञानिक नंबी नारायणन को सम्मानित किया।
मुंबई, 31 जुलाई: बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन इन दिनों फिल्म 'रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। फिल्म में एक्टर ने वैज्ञानिक नंबी नारायणन के किरदार को बेहतरीन तरीके से निभाया है। एक तरफ फैंस उनकी इस फिल्म की काफी प्रशंसा कर रहे हैं तो वहीं कईं बॉलीवुड सितारों ने भी आर माधवन की फिल्म की तारीफ की। इस बीच आर माधवन की इस सफलता के बाद अब उन्हें और नंबी नारायणन को सुपरस्टार रजनीकांत ने सम्मानित किया है।

रजनीकांत ने किया आर माधवन को सम्मानित
आर माधवन ने रजनीकांत और नंबी नारायणन संग हुई इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर कैप्शन पर लिखा, , "जब आपको इंडस्ट्री के एक दिग्गज की उपस्थिति में दूसरे दिग्गज का आशीर्वाद मिलता है, ये अनुभूति अपने आप में शानदार अनुभव होता है आपके स्नेहपूर्ण शब्दों और स्नेह के लिए धन्यवाद #rajnikanth सर। इस प्रेरणा ने हमें पूरी तरह से तरोताजा कर दिया है। हम आपको दुनिया की तरह प्यार करते हैं"। फिलहाल एक्टर की ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
नंबी नारायणन के जीवन पर आधारित ये फिल्म
आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री 'द नंबी इफेक्ट' वैज्ञानिक नंबी नारायणन के जीवन पर आधारित है। ये फिल्म 1 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को अलग-अलग भाषाओं - हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, अंग्रेजी और कन्नड़ में रिलीज़ किया गया था। ये फिल्म आर माधवन के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि ये उनके करियर की पहली फिल्म है जिसे उन्होंने खुद डायरेक्ट किया है।












Click it and Unblock the Notifications