रजनीकांत के नाती ने तोड़ा ट्रैफिक नियम, सड़क पर ऐसे सुपर बाइक चला रहे थे धनुष के बेटे, पुलिस ने किया ये काम

Rajinikanth and Dhanush: सुपरस्टार रजनीकांत के एक्स दामाद और साउथ के दमदार एक्टरों में से एक धनुष इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म कैप्टन मिलर को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इसी बीच उनके बारे में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि धनुष के छोटे बेटे और रजनीकांत के नातिन यात्रा पर पुलिस ने एक्शन लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चेन्नई पुलिस ने धनुष के छोटे बेटे यात्रा राजा पर ट्रैफिक रूल तोड़ने का आरोप लगाया है।

धनुष के बेटे यात्रा ने तोड़ा ट्रैफिक नियम
पुलिस के अनुसार रजनीकांत के नाती यात्रा बिना हेलमेट और लाइसेंस के चेन्नई के सड़कों पर सुपर बाइक चलाते हुए पकड़े गए हैं। इसके चलते उनका चालान कटा है। आपको बता दें कि ट्रैफिक रूल का उल्लंघन करने की वजह से धनुष के छोटे बेटे को 1000 रुपए का फाइन भरना पड़ा है। ये खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे लेकर जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं।

Rajinikanth and Dhanush

रजनीकांत के नाती को भरना पड़ा फाइन
साउथ के फेमस एक्टर धनुष के छोटे बेटे की ये खबर सामने आने के बात सो लोग सोशल मीडिया पर तरह तरह की बातें कर रहे हैं। धनुष के बेटे यात्रा का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह हेलमेट के बिना ही बाइक चलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स करने में लगे हुए हैं।

रजनीकांत के एक्स दामाद हैं धनुष
आपको बता दें कि यात्रा साउथ के फेमस एक्टर धनुष और सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या के छोटे बेटे हैं। साल 2004 में धनुष और ऐश्वर्या की शादी हुई थी। हालांकि शादी के 18 साल बाद यानी साल 2022 में इस कपल ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया था। अब दोनों का तलाक हो चुका है। बावजूद इसके धनुष और ऐश्वर्या अपने बच्चों की परवरिश एक साथ मिलकर ही कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+