Lal Salaam: रजनीकांत की फिल्म 'लाल सलाम' का पहला पोस्टर रिलीज, 'मोइद्दीन भाई' का किरदार निभाएंगे सुपरस्टार
Lal Salaam Poster: फिल्म 'लाल सलाम' में रजनीकांत एक कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं। रजनीकांत इस मूवी में मोइद्दीन भाई का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे।

Lal Salaam Poster: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छा गए हैं। रजनीकांत जल्दी ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाल' सलाम' में नजर आने वाले हैं। उनकी इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर आज रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म से सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत भी डायरेक्शन की दुनिया में वापसी कर रही हैं। रजनीकांत की इस फिल्म का पहला पोस्टर 'लायका प्रोडक्शन' और एक्टर की बेटी और इस मूवी की डायरेक्टर ऐश्वर्या ने रिलीज किया है।
'मोइद्दीन भाई' का किरदार निभाएंगे रजनीकांत
आपको बता दें कि इस फिल्म में रजनीकांत एक कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं। रजनीकांत इस मूवी में मोइद्दीन भाई का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। फर्स्ट लुक पोस्टर में रजनीकांत बढ़ी हुई दाढ़ी, चश्मे और सिर पर लाल टोपी के साथ काफी स्टाइलिश दिखाई दे रहे हैं। खबर है कि इस फिल्म के अगले शेड्यूल की शूटिंग अब मुंबई में शुरू हो रही है। वहीं रजनीकांत भी शूटिंग के लिए मुंबई पहुंच चुके हैं।
फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज
फिल्म लाल सलाम का फर्स्ट लुक पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए मूवी की डायरेक्टर ऐश्वर्या रजनीकांत ने कैप्शन में लिखा है- मोइद्दीन भाई... स्वागत है! 'लाल सलाम।' जब आपके दिल की धड़कन तेज हो तो कैप्शन लिखना मुश्किल हो जाता है।
एआर रहमान ने दिया है म्यूजिक
फिल्म 'लाल सलाम' की डायरेक्टर ऐश्वर्या रजनीकांत हैं। इस फिल्म में विष्णु विशाल और विक्रांत लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में रजनीकांत का एक्सटेंडेड कैमियो है। इस फिल्म में एआर रहमान ने म्यूजिक दिया है। वहीं इस मूवी के सिनेमाटोग्राफर विष्णु रंगासामी हैं। ये फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज होगी।
क्रिकेट ड्रामा फिल्म है 'लाल सलाम'
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'लाल सलाम' एक क्रिकेट ड्रामा मूवी है। इसके पहले शेड्यूल की शूटिंग अप्रैल महीने में पूरी हो चुकी है जबकि आगे की शूटिंग मुंबई में होगी। फिल्म इसी साल के अंत में देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐश्वर्या रजनीकांत और लायका प्रोडक्शन फिल्म को पैन इंडिया रिलीज करने की तैयारी में जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications