55 दिन पैदल चलकर चेन्नई से उत्तराखंड पहुंचा सुपरस्टार रजनीकांत का फैन, एक्टर ने ऐसे की उस शख्स की मदद

Rajinikanth Fan: साउथ के सुपरस्‍टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' इस समय बॉक्‍स ऑफिस पर धूम मचा रही है। रजनीकांत की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। गत 10 अगस्त को तमिल और तेलुगू में रिलीज हुई इस फिल्म ने अब तक वर्ल्‍डवाइड 392.20 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है। भारत में इस फिल्म ने अब तक 210 करोड़ रुपये से अध‍िक का कारोबार किया है।

पैदल चलकर चेन्‍नई से उत्तराखंड पहुंचा फैन
इस फिल्म को देखने के बाद लोग न सिर्फ फिल्म में रजनीकांत की दमदार एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं बल्कि मूवी के शानदार क्लाइमैक्स की भी खूब चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि रजनीकांत की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। लोग उनकी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आते हैं। रजनीकांत के लिए उनके फैंस की दीवानगी सिर चढ़कर बोलती है। इसी बीच थलाइवा का एक फैन 55 दिन पैदल चलकर उनसे मिलने के लिए चेन्‍नई से उत्तराखंड पहुंच गया है।

Rajinikanth

हिमालय की यात्रा पर है रजनीकांत
पर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रजनीकांत फिल्म 'जेलर' की रिलीज से ठीक एक दिन पहले यानी गत 9 अगस्त 2023 को चेन्नई से हिमालय के लिए रवाना हो गए थे। उनकी ये ट्र‍िप एक हफ्ते की लंबी आध्यात्मिक यात्रा है। खबर है कि इस यात्रा में वह ऋषिकेश, बद्रीनाथ, द्वारका और बाबाजी गुफा जैसी जगहों पर जाएंगे। वहीं रजनीकांत का कहना है कि वह शांति के लिए हिमालय पहुंचते हैं जहां उन्हें रिलैक्स होने में आसानी होती है।

रजनीकांत ने की फैन की आर्थिक मदद
हिमालय की यात्रा के दौरान ही रजनीकांत की मुलाकात अपने एक ऐसे फैन से हुई, जो उनसे मिलने के लिए चेन्नई से 55 दिनों तक पैदल चलकर उनके पास उत्तराखंड पहुंचा था। रजनीकांत ने अपने इस फैन से मुलाकात की और उसकी आर्थिक मदद भी की। आपको बता दें कि रजनीकांत का ये युवा फैन ठंड के मौसम में एक पेड़ के नीचे सो रहा था। रजनीकांत ने उसे एक संन्यासी से मिलवाया और वहां उनके साथ रहने को कहा।

बद्रीनाथ पहुंचे रजनीकांत
सोशल मीडिया पर रजनीकांत की कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रजनीकांत सबसे पहले स्वामी दयानंद सरस्वती आश्रम गए और वहां गुरुओं से आशीर्वाद लिया। आश्रम में आध्यात्मिक भाषण सुनने के बाद रजनीकांत ने वहां मौजूद लोगों को संबोध‍ित किया। इसके बाद वह बद्रीनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। व्यास गुफा में जाने के बाद, उन्होंने महावतार बाबाजी गुफा तक पहुंचने के लिए लगभग दो घंटे से अधिक की पैदल यात्रा भी की और गुफा में पहुंचकर मेडिटेशन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+