रजनीकांत की बड़ी बेटी सौंदर्या का भी हुआ था तलाक, क्या ऐश्वर्या भी करेंगी जिंदगी की नई शुरुआत?

मुंबई, 18 जनवरी। सुपरस्टार एक्टर धनुष और ऐश्वर्या ने आपसी सहमति के बाद अपना 18 साल पुराना शादी का रिश्ता तोड़ लिया है। आपको बता दें कि ऐश्वर्या, दिग्गज एक्टर रजनीकांत की सबसे छोटी बेटी हैं। उनकी बड़ी बेटी का नाम सौंदर्या है। रजनीकांत के दामाद रहे धनुष ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर ऐश्वर्या से अलग होने की घोषणा की। धनुष के इस पोस्ट को पढ़ फैंस और फिल्म जगत हैरान रह गया, लेकिन इस फैसले में ऐश्वर्या की भी पूरी सहमति है। मालूम हो कि ऐश्वर्या की बड़ी बहन सौंदर्या का भी 2017 में तलाक हो गया था।

दोनों बेटियों का हो चुका है तलाक

दोनों बेटियों का हो चुका है तलाक

शायद ही आप जानते होंगे कि सुपरस्टार रजनीकांत की दो बेटियां सौंदर्या और ऐश्वर्या हैं। एक तरफ जहां ऐश्वर्या शादी के 18 साल बाद अपने पति धनुष से अलग हो गई हैं, वहीं उनकी बड़ी बहन सौंदर्या ने भी शादी के 7 साल बाद तलाक ले लिया था। हालांकि सौंदर्या ने खुद को एक और मौका दिया और 2019 में दूसरी शादी की। ऐश्वर्या और धनुष के तलाक की खबर सुनकर सौंदर्या भी काफी दुखी हो गई थीं। उन्होंने अपने ट्विटर की प्रोफाइल फोटो चेंज कर एक पुरानी तस्वीर लगा दी है।

सौंदर्या ने 2010 में की थी शादी

सौंदर्या ने 2010 में की थी शादी

फोटो सौंदर्या और ऐश्वर्या के बचपन की है, जिसमें वो दोनों अपने पापा रजनीकांत के साथ नजर आ रही हैं। एक तरफ जहां ऐश्वर्या से रिश्ता तोड़ने को लेकर रजनीकांत के फैंस धनुष से नाराज हो गए हैं, वहीं दूसरी ओर ऐसा पहली बार नहीं है जब रजनीकांत इस दुख को झेल रहे हैं। 2017 में भी बड़ी बेटी सौंदर्या के तलाक के बाद भी उन्होंने ऐसा ही महसूस किया था। दरअसल, सौंदर्या ने साल 2010 में पहले पति अश्विन रामकुमार से शादी की थी।

तलाकशुदा शख्स से की दूसरी शादी

तलाकशुदा शख्स से की दूसरी शादी

इसके बाद किसी वजह से दोनों ने 2017 में तलाक लेने का फैसला किया और इसके दो साल बाद ही सौंदर्या ने बिजनेसमैन और एक्टर विशगन वंगामुड़ी से शादी रचा ली। विशगन वंगामुड़ी पहले से तलाकशुदा थे, सौंदर्या से उनकी दूसरी शादी है। विशगन वंगामुड़ी की पहली पत्नी का नाम कनिका कुमारन था, लेकिन दोनों का रिश्ता भी ज्यादा दिन नहीं चल सका और उन्होंने तलाक ले लिया। अब ऐश्वर्या भी धनुष से अलग हो गई हैं, अब देखना है कि क्या वह अपनी बहन की तरह जिंदगी की नई शुरुआत करेंगी?

चिरंजीवी की बेटी का हुआ तलाक?

चिरंजीवी की बेटी का हुआ तलाक?

अब साउथ के एक और सुपरस्टार चिंरजीवी की सबसे छोटी बेटी और अभिनेता राम चरण की बहन श्रीजा के तलाक लेने की खबरें सामने आ रही है। श्रीजा ने अपने अभिनेता-पति कल्याण का नाम अपने सोशल मीडिया हैंडल से हटा दिया है। हालांकि तलाक को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि श्रीजा अपने पति कल्याण धेव से अलग हो गई हैं। इस जोड़े ने मार्च 2016 में शादी की और उनकी एक बेटी भी है। श्रीजा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल का नाम बदलकर श्रीजा कल्याण से श्रीजा कोनिडेला कर लिया है।

यह भी पढ़ें: A Rajani : जानिए कौन हैं ए. रजनी, जो कभी सड़कों पर लगाती थीं झाड़ू, अब बन गईं असिस्टेंट कीटविज्ञानी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+