Rajinikanth Caste: क्या है रजनीकांत की जाति? कौन सा धर्म मानते हैं थलाइवा? 75 की उम्र में ऐसे छापे पैसे
Rajinikanth Caste: साउथ सिनेमा के भगवान माने जाने वाले रजनीकांत की फैन फॉलोइंग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनकी फिल्मों के पोस्टर पर दूध चढ़ाया जाता है और भक्तों की तरह लोग उनकी पूजा करते हैं।
रजनीकांत की सादगी और नेकदिल स्वभाव
सिर्फ बड़े पर्दे पर ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी रजनीकांत अपनी सादगी और नेकदिल स्वभाव की वजह से करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। आज यानी 12 दिसंबर 2025 को रजनीकांत अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं।

रजनीकांत का 75वां जन्मदिन
आइए इस खास मौके पर हम आपको थलाइवा की पर्सनल लाइफ, उनकी जाति, धर्म, असली नाम से लेकर उनकी शानदार लाइफस्टाइल और नेट वर्थ तक हर जानकारी देते हैं और बताते हैं कि कैसे एक सिंपल इंसान आज एक मेगास्टार बन गया है।
रजनीकांत का असली नाम और परिवार
12 दिसंबर 1950 को बेंगलुरु में जन्मे रजनीकांत का असली नाम, शिवाजी राव गायकवाड़ है। उनके पिता रामोजी राव गायकवाड़ पुलिस कांस्टेबल थे जबकि मां एक साधारण हाउसवाइफ थीं। रजनीकांत मराठा हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते हैं और हिंदू धर्म को ही फॉलो करते हैं।
रजनीकांत की जाति क्या है?
आम लोग अक्सर ये जानना चाहते हैं साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की जाति क्या है? आपको बा दें कि थलाइवा गायकवाड़ समुदाय से आते हैं जिसे महाराष्ट्र में कुनबी या मराठा समूह से जोड़ा जाता है।
थलाइवा की रिकॉर्ड तोड़ कमाई और 500 करोड़ की संपत्ति
रजनीकांत सिर्फ साउथ इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि पूरे भारत के सबसे महंगे सेलेब्स में गिने जाते हैं। वह एक फिल्म के लिए 150 से 200 करोड़ रुपए तक की फीस लेते हैं। caknowledge की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 500 करोड़ रुपए से अधिक है। 75 साल की उम्र में भी वह कमाई और पॉपुलैरिटी के मामले में युवा सितारों को पीछे छोड़ देते हैं।
रजनीकांत की लग्जीरियस लाइफस्टाइल
-रजनीकांत का भव्य घर चेन्नई के पोएस गार्डन इलाके में स्थित है जिसकी कीमत लगभग 35 करोड़ रुपए है। इस घर को उन्होंने साल 2002 में बनाया था और इसमें कई महंगी व एंटीक चीजें मौजूद हैं।
-इसके अलावा थलाइवा का अपनी पत्नी लता के स्कूल में भी हिस्सा है और उन्होंने 100 करोड़ से ज्यादा रकम अलग-अलग एसेट्स में इन्वेस्ट कर रखे हैं।
महंगी कारों के शौकीन हैं रजनीकांत
थलाइवा का कार कलेक्शन बेहद रॉयल है। उनके पास रोल्स रॉयस फैंटम (16.5 करोड़), रोल्स रॉयस घोस्ट (6 करोड़), बीएमडल्ल्यू एक्स5 (1.77 करोड़), मर्सडीज बेंज जी-वैगन (2.55 करोड़), लैम्बर्गिनी (3.10 करोड़), प्रीमियर पदमिनी, टोयोटा इनोवा और एक हिंदुस्तान मोटर्स की पुरानी एंबेसडर कार भी है।
170 से ज्यादा फिल्मों का सफर
-रजनीकांत ने साल 1975 में के. बालाचंदर की फिल्म अपूर्व रागंगल से अभिनय की शुरुआत की थी। साल 1978 की फिल्म भैरवी उनकी पहली फिल्म थी जिसमें वह लीड हीरो बने थे।
-50 साल से अधिक के करियर में वह तमिल, हिंदी, तेलुगू, कन्नड़, बंगाली और मलयालम भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुके हैं। वह अब तक 170 से ज्यादा फिल्मों में दिखाई दे चुके हैं।
रजनीकांत के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
रजनीकांत को आखिरी बार साल 2025 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म कुली में देखा गया था। अब वह जल्द ही फिल्म जेलर 2 में लीड रोल निभाते नजर आएंगे। ये फिल्म आगामी 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वह कमल हासन के साथ एक और बड़े प्रोजेक्ट में भी काम कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications