अब कैसी है सुपरस्टार रजनीकांत की हालत? पत्नी ने बताया आंखो देखा हाल, फैंस की बढ़ी चिंता
Rajinikanth Health Update: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। एक्टर की देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसकी वजह से उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक, फिलहाल एक्टर की हेल्थ में पहले से सुधार है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, 73 साल के रजनीकांत के पेट में अचानक दर्द होने लगा था। जिसके बाद उनके परिवार वालों ने आनन-फानन में एक्टर को चेन्नई के अपोलो ग्रीम्स रोड अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल एक्टर का इलाज चल रहा है और चिंता की कोई बात नहीं है। बताया जा रहा है कि उनके पेट में लंबे समय से दिक्कतें चल रही थीं।

वहीं रजनीकांत की पत्नी न्यूज 18 संग बातचीत कर एक्टर की हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दी है लेकिन बस इतना ही बताया है कि एक्टर की हालत पहले से काफी ज्यादा बेहतर है। रजनीकांत की ये खबर सुनकर उनके फैंस घबरा गए हैं और सोशल मीडिया के जरिए उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।
उम्मीद है कि रजनीकांत जल्द ही ठीक हो जाएंगे फिलहाल डॉक्टर्स एक्टर की देखभाल कर रहे हैं। बता दें, रजनीकांत की हेल्थ पिछले कुछ सालों में कई बार खराब हो चुकी हैं। एक्टर ने साल 2016 में अमेरिका में अपना किडनी ट्रांसप्लांट भी कराया था। इसके बाद उन्होंने कुछ समय के लिए फिल्मों से ब्रेक ले लिया था।
रजनीकांत के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अपनी दो फिल्मों को लेकर लाइमलाइट में हैं। एक्टर की फिल्म 'वेट्टैया' 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की खास बात ये है कि सुपरस्टार के साथ अमिताभ बच्चन भी स्क्रीन शेयर करेंगे। इसके अलावा फिल्म 'कुली' को लेकर भी सुर्खियों में है। जो कि अगले साल 2025 में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications