मौत से ठीक पहले इस महिला के साथ थे राजेश खन्ना, पकड़ा था हाथ और फिर जो हुआ वो आप सोच नहीं सकते

Rajesh Khanna: हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते थे। सुपरस्टाक की एक्टिंग की जमकर तारीफ होती थी। साथ ही लड़कियां एक्टर के लुक को लेकर भी दीवानी थीं।

साल 2012 में राजेश खन्ना की मौत हो गई थी
राजेश खन्ना की तगड़ी फैन फॉलोइंग थी। फीमेल फैंस उन पर जान छिड़कती थीं। आपको बता दें कि साल 2012 में राजेश खन्ना ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। राजेश खन्ना की मौत से न सिर्फ उनका परिवार टूट गया था बल्कि आम लोगों से लेकर कई सेलेब्स तक शॉक्ड हो गए थे।

rajesh khanna

मौत से ठीक पहले राजेश खन्ना का ऐसा था हाल
जूम एंटरटेनमेंट को दिए इंटरव्यू में राजेश खन्ना के बेस्ट फ्रेंड भूपेश रसीन ने एक्टर के आखिरी दिन के बारे में खुलकर बात की थी। राजेश खन्ना के दोस्त ने बताया था कि मौत से ठीक पहले एक्टर के साथ कौन कौन मौजूद था और उस दिन क्या हुआ था।

बेस्ट फ्रेंड भूपेश रसीन ने बताई ऐसी बात
भूपेश रसीन ने कहा था- वो दिन मेरी जिंदगी का सबसे खराब दिन था। मुझे याद है कि मैं और अक्षय कुमार उनके पैरों के पास बैठे थे और उनकी पल्स डिप हो रही थीं। वहीं बेटियां, ट्विंकल और रिंकी उनके बेड के दूसरी तरफ बैठी थीं। पत्नी डिंपल कपाड़िया बेटियों के पास खड़ी थीं। उस दिन घर में अंजू महेंद्रू भी थीं, वो एक्टर के कमरे के दरवाजे के पास खड़ी थीं।

महेश भट्ट ने खोला था राजेश खन्ना का राज
वहीं टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में एक बार महेश भट्ट ने कहा था- जब मुझे राजेश खन्ना के निधन का पता चला तो मेरी आंखों में आंसू आ गए थे। मुझे अंजू का ख्याल आया था क्योंकि मुझे पता था कि वो राजेश के निधन से दुखी होगी। मेरी अंजू से बात हुई थी और पता चला था कि आखिरी कुछ सालों में राजेश और अंजू एक साथ थे।

अंजू रखती थीं दवाइयों का ख्याल
महेश भट्ट ने आगे बताया था- अंजू खुद ही राजेश खन्ना की दवाइयों का ख्याल रखती थीं और उनके साथ हॉस्पिटल जाती थीं। राजेश ने जब आखिरी सांस ली थी तो अंजू ने उनका हाथ पकड़ा हुआ था। आपको बता दें कि अंजू महेंद्रू एक समय पर सुपरस्टार राजेश खन्ना की गर्लफ्रेंड हुआ करती थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों का रिलेशन करीब 7 साल तक चला था।

अंजू के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थे राजेश खन्ना
ऐसा कहा जाता था कि राजेश खन्ना और अंजू महेंद्रू लिव इन रिलेशनशिप में थे। हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए थे क्योंकि राजेश खन्ना नहीं चाहते थे शादी होने के बाद कि अंजू फिल्मों में काम करे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई थी। हालांकि एक्टर के आखिरी वक्त में अंजू उनके साथ ही थी।

राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की शादी
जानकारी के अनुसार अंजू महेंद्रू से अलग होने के बाद ही राजेश खन्ना ने डिंपल कपाड़िया से शादी की थी। ऐसा कहा जाता है कि राजेश खन्ना को ब्रेकअप के बाद अंजू से नफरत होने लगी थी। ऐसे में वह डिंप कपाड़िया से शादी करने के समय अपनी बारात अंजू के घर के बाहर से ही लेकर गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+