स्टारडम छिन जाने का दर्द नहीं झेल पाए थे राजेश खन्ना, आखिरी समय में कुछ ऐसी हो गई थी उनकी हालत
Rajesh Khanna: हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार राजेश खन्ना एक समय लोगों के दिलों पर राज करते थे। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में खूब सक्सेस हासिल की थी। यही कारण था कि उन्हें हिंदी सिनेमा का पहला सुपरस्टार तक कहा जाता था। उन्होंने अपेन करियर में कई तरह की फिल्में की की थी और ये फिल्में सुपरहिट भी साबित हुई थीं। लेकिन राजेश खन्ना के जीवन में एक समय ऐसा भी आया था जब उनका स्टारडम नीचे गिरता चला गया था और वह बुरी तरह से टूट गए थे।
राजेश खन्ना के करियर के ग्राफ के नीच गिरने के बाद वह फिल्म इंडस्ट्री में फिर कभी भी अपनी धाक नहीं जमा पाए। हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रेम चोपड़ा ने भी राजेश खन्ना के इसी डाउनफॉल पर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि कैसे राजेश खन्ना का स्टारडम खत्म हुआ था और फिर सुपरस्टार की हालत क्या हो गई थी।

राजेश खन्ना की कई फिल्में फ्लॉप हो रही थीं
आपको बता दें कि प्रेम चोपड़ा और राजेश खन्ना ने करीब 19 फिल्मों में एकसाथ काम किया था। प्रेम चोपड़ा ने इंटरव्यू में बताया था- राजेश खन्ना ये मानने के लिए तैयार ही नहीं हो रहे थे कि एक समय पर उनकी सभी फिल्में फ्लॉप हो रही थीं। जिस इंसान ने तीन साल में लगातार 15 सुपरहिट हिट फिल्में दीं, भला वह इस बात को कैसे मान पाएगा कि उसकी फिल्में फ्लॉप पर फ्लॉप हो रही हैं।
राजेश खन्ना की निजी जिंदगी में कई दिक्कतें थीं
न्यूज 18 से बातचीत में प्रेम चोपड़ा ने बताया था कि राजेश खन्ना के साथ हर कोई काम करना चाहता था। उनका एक्स्पीरियंस भी बहुत ही शानदार था। प्रेम चोपड़ा ने बताया- राजेश खन्ना को फिल्म के लिए साइन करने के लिए प्रोड्यूसर्स की लाइन लगी रहती थी लेकिन कई लोग उन्हें गलत समझ बैठे थे। राजेश खन्ना अंदर से एक इमोशनल इंसान थे। उनकी अपनी पर्सनल लाइफ में कई तरह की दिक्कतें थीं। प्रेम चोपड़ा ने आगे कहा- मैं ये नहीं जानता कि आखिर ये दिक्कतें क्या थीं, पर इतना जरूर है कि इन परेशानियों के चलते ही राजेश खन्ना सही से काम नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में उन्होंने अपना स्टारडम खो दिया था।
राजेश खन्ना के रोल्स अमिताभ बच्चन को मिलने लगे थे
प्रेम चोपड़ा ने बताया- कई बार राजेश खन्ना को वो फिल्में भी ऑफर हुईं, जिनमें वह फिट नहीं बैठते थे। जो फिल्म राजेश खन्ना के हाथ से जाती रहीं वह अमिताभ बच्चन की झोली में गिरती रहीं। खास बात ये है कि अमिताभ बच्चन उन रोल्स को करने के लिए आसानी से तैयार हो जाते थे। अमिताभ बच्चन ने कई फिल्मों में लीड हीरो के साथ सपोर्टिंग एक्टर की तरह भी काम किया है। हालांकि राजेश खन्ना हमेशा एक हीरो ही बने रहना चाहते थे। ऐसे में वह कई फिल्में करने से साफ मना कर देते थे। देखते ही देखते उनका स्टारडम नीचे की तरफ जाता रहा।
गिरते स्टारडम को नहीं बचा पाए राजेश खन्ना
प्रेम चोपड़ा ने आगे कहा- वैसे राजेश खन्ना चाहते तो अपने गिरते स्टारडम को संभाल सकते थे, लेकिन वह निराश होने लगे थे। मुझे लगता है कि अगर आपको फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बने रहना है तो काम न मिलने की बात भी आपको समझनी होगी। हर व्यक्ति का एक समय होता है और वह कभी न कभी नीचे जरूर जाता है। लेकिन ये बात राजेश खन्ना को समझ नहीं आ रही थी।
साल 2012 में हो गया था राजेश खन्ना का निधन
आपको बता दें कि राजेश खन्ना साल 1970 से 1987 तक फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार रहे थे। उस समय वह हिंदी सिनेमा के सबसे महंगे एक्टर थे। इसके बाद उनका डाउनफॉल शुरू हो गया था। वह एक के बाद एक वह फ्लॉप फिल्में दे रहे थे। ऐसे में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से किनारा कर लिया था। इसके बाद वह काफी बीमार हो गए थे। लंबे समय तक बीमार रहने के बाद जुलाई 2012 में उनका निधन हो गया था।
-
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे












Click it and Unblock the Notifications