Rajeev Khandelwal: टीवी के सुजल की असली 'कशिश' कौन? शादी करके तोड़ा था लड़कियों का दिल, दिलचस्प है Love Story

Rajeev Khandelwal: 'थोड़ा सा प्यार हुआ है थोड़ा है बाकी' इस गाने की लाइनें जब 'कहीं तो होगा शो' में बजती थी और टीवी स्क्रीन पर एक हैंडसम लड़का सामने आता था जिसे देखने के बाद तो हर जवां लड़की का दिल थोड़ी देर के लिए डोल जाता था, उस लड़के का नाम था 'सुजल', जिसके प्यार में इतनी 'कशिश' थी कि लोग लेट नाईट होने के बावजूद इस शो को देखते थे। समझ तो आप गए ही होंगे कि हम यहां किसकी बात कर रहे हैं, जी हां यहां बात हो रही है टेलीविजन के 'चॉकलेटी बॉय' राजीव खंडेलवाल की, जिन्होंने 'कहीं तो होगा 'शो में सुजल गरेवाल के किरदार को अपने अभिनय से अमर कर दिया।

राजीव ने लंबे वक्त बाद टीवी पर वापसी की है, वो इन दिनों सोनी टीवी के नए चैट शो 'तुम हो ना - घर की सुपरस्टार' में दिखाई पड़ रहे हैं और आते ही उन्होंने फिर से लोगों के दिलों को धड़का दिया है। अब ये शो कितना कामयाब होगा ये तो आने वाला टाइम तय करेगा लेकिन इतना जरूर है कि टीवी दर्शक इस वक्त अपने हीरो को स्क्रीन पर देखकर काफी खुश हैं।

Rajeev Khandelwal Love Story

साल 2003 -05 के दौरान जब 'कहीं तो होगा शो' टीवी पर आता था उस वक्त राजीव खंडेलवाल नेशनल क्रश बन चुके थे और लोगों को बहुत दिनों बाद पता चला था कि वो शादी-शुदा हैं। सबको लगता था कि वो और उनकी शो की अभिनेत्री आमना शरीफ (शो में कशिश) असल जिंदगी में डेट कर रहे हैं लेकिन नहीं राजीव की असली 'कशिश' यानी कि पत्नी का नाम तो मंजरी कम्तिकार है, जिनके साथ वो लंबे वक्त से डेटिंग कर रहे थे। अपने मशहूर शो 'जज्बात' में उन्होंने अपनी लवलाइफ के बारे में खुलकर बात की थी।

राजीव खंडेलवाल ने लंबी डेटिंग के बाद मंजरी से शादी की

उन्होंने कहा था कि 'वो और मंजरी काफी टाइम से साथ थे लेकिन मैंने उसे प्रपोज उस दिन किया जिस दिन मैं सगाई करने जा रहा था।' मीडिया जगत से काफी दूर रहने वाली मंजरी कम्तिकार एक्टर के साथ उनके हर सुख-दुख में छाया बनकर खड़ी रहती हैं। राजीव ने ये भी बताया था कि वो हर रोज अपनी पत्नी के लिए चाय बनाते हैं और रोज सुबह उन्हें गर्म पानी भी देते हैं, उन्होंने मंजरी को अपनी ताकत, हमसफर और सच्चा दोस्त कहा था।

Rajeev Khandelwal

राजीव खंडेलवाल ने 5 साल की बच्ची को गोद लिया था

आपको बता दें कि 7 फरवरी 2011 को राजीव ने मंजरी से शादी की थी। उन्होंने 'मुस्कान' नाम के एक संस्थान से स्वाति नाम की पांच साल की बच्ची को गोद भी लिया हुआ है। वो खुद को नास्तिक कहते हैं लेकिन वे ऐसे लोगों के खिलाफ नहीं हैं जो किसी भी धर्म को मानते हैं।

Rajeev Khandelwal

'फ़िल्मी चक्कर' से शुरू हुआ था राजील खंडेलवाल का करियर

मालूम हो कि 16 अक्टूबर 1975 को राजस्थान के सिरोही में जन्मे राजीव ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविज़न सीरीज़ 'फ़िल्मी चक्कर' के निर्देशन से की। एक अभिनेता के तौर पर उन्हें पहली बड़ी सफलता टेलीविज़न ड्रामा 'कहीं तो होगा' (2003-2005) में मुख्य भूमिका से मिली। इसके बाद वो 'टाइम बम 9/11' (2005), 'सुन लेना' (2006), 'लेफ़्ट राइट लेफ़्ट' (2007) जैसे शो में नजर आए। साल 2008 में, उन्होंने फ़िल्म 'आमिर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जो उनके करियर का एक अहम मोड़ साबित हुई। इसके बाद वे 'शैतान' (2011), 'साउंडट्रैक' (2011), 'टेबल नंबर 21' (2013), 'सम्राट एंड कंपनी' (2015) जैसी कई फ़िल्मों का हिस्सा बने। खंडेलवाल ने 2018 में 'हक़ से' के साथ वेब सीरीज़ की दुनिया में कदम रखा। 2019 में, वे वेब सीरीज़ 'कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला' में दिव्यांका त्रिपाठी के साथ नज़र आए थे।

Rajeev Khandelwal

'सच का सामना' शो से लिखी कामयाबी की नई दास्तां

अभिनय के अलावा, उन्होंने कई रियलिटी शो होस्ट किए हैं, जिनमें 'डील या नो डील', 'सच का सामना', 'सुपर कार्स' और 'माई एंडेवर' शामिल हैं। 2015 में, उन्होंने कृतिका कामरा के साथ सोनी टीवी के शो 'रिपोर्टर्स' से टेलीविज़न पर वापसी की थी। 2018 में, उन्होंने ज़ी टीवी के टॉक शो 'जज़्बात' को होस्ट किया जो कि काफी हिट हुआ था। 'सच का सामना' शो के जरिए राजीव ने सफलता की नई कहानी लिखी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+