Bigg Boss 18: घरवालों तोड़ेंगे आरफीन खान का घमंड, रजत दलाल को बनाया नया कैप्टन!

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट्स को घर में रहते हुए 15 दिन हो गए हैं। पिछला पूरा हफ्ता बहुत हंगामेदार रहा। जहां पहले सबने अविनाश को निकालने की कोशिश की, जिसके बाद बिग बॉस ने उन्हें घर के अंदर भेज दिया। साथ ही एक नई जिम्मेदारी भी दी। अविनाश के घर में आने के बाद हंगामा हुआ और कंटेस्टेंट्स के चेहरे भी सामने आए।

वीकेंड का वार में सलमान खान आए और उन्होंने सभी की क्लास लगाई। उन्होंने अविनाश का सपोर्ट किया और उन्हें भी हिदायत दी। इस बीच करण और अविनाश का भी झगड़ा हुआ। वो हर बार अविनाश की फैमिली को बीच में ले आए। इसके बाद से दोनों के बीच एक अलग प्रकार की बहस देखने को मिली। इन सभी के बीच बिग बॉस के घर में अब जनरल इलेक्शन होने जा रहे हैं।

Rajat Dalal will become the new captain of Bigg Boss 18

क्या रजत जीतेगा इलेक्शन
बिग बॉस की तरफ से एक नया प्रोमो शेयर किया गया है। इसमें जनरल इलेक्शन अनाउंस हुए और इसमें रजत दलाल के सामने आरफीन खान को खड़ा किया गया। इसमें जो जीतेगा घर की कमान उसी के हाथ में जाएगी। घर वालों ने वोटिंग की और किसे चुना उसका कारण भी शेयर किया। इसमें सबसे बड़ी बात ये है कि जिन चुम दुरांग का सपोर्ट रजत ने किया, उन्हीं ने वोट आरफीन को दे दिया। जो लोग रजत का विरोध करते थे, उन सभी ने उसका सपोर्ट किया। इसमें चाहत पांडेय, विविनय डिसेना और ईशा सिंह का नाम शामिल है। प्रोमो में दिखाई गई वोटिंग से ऐसा लग रहा है कि इलेक्शन को रजत जीत गए हैं। हालांकि ये एपिसोड देखने के बाद पता चलेगा।

आरफीन है हिपोक्रेट
आरफीन को पिछले हफ्ते हुए बवाल के कारण वोट घरवालों ने नहीं दिया। उनका ये कहना था कि आरफीन एक हिपोक्रेट हैं और जहां उन्हें खड़ा होना चाहिए वहां वह खड़े नहीं हो पाते हैं। इस वजह से उन्हें कुछ लोगों ने वोट नहीं किया। खै़र बिग बॉस 18 की ऐसी ही अपडेट के लिए आप पढ़ते रहिए oneindia hindi वन इंडिया हिंदी। यहां आपको बिग बॉस 18 से जुड़ी हर छोड़ी बड़ी अपडेट मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+