Rajat Bedi का बड़ा खुलासा, 'कोई मिल गया' से काटे गए थे कई सारे सीन्स, प्रमोशन से भी किया बेदखल
Rajat Bedi: मशहूर अभिनेता रजत बेदी फिलहाल बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर हैं। एक वक्त था जब वह जाना-माना नाम थे। अपने एक्टिंग करियर में रजत ने लगभग 40 फिल्में दी हैं। लेकिन इतना काम कमाने के बाद एक्टर ने अचानक इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। अब रिसेंट इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि आखिर इसके पीछे की असल वजह क्या थी।
रजत बेदी ने सालों बाद किया बड़ा खुलासा
रजत बेदी ने मुकेश खन्ना के साथ हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान इन सब मामले में खुलकर बात की। एक्टर ने कहा कि फिल्म कोई मिल गया से उन्हें काफी लोकप्रियता हासिल की। लोग उन्हें राज सक्सेना के नाम से जानने लगे। लेकिन हैरानी की बात ये है कि, इस फिल्म से उनके कई सीन्स काटे गए थे। जिसके बाद उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लेने का फैसला लिया और वह कनाडा शिफ्ट हो गए।

कोई मिल गया से काटे गए सीन्स, प्रमोशन से भी निकाला
रजत बेदी ने आगे बताया कि फिल्म से सीन काटे जाने का उन पर क्या प्रभाव पड़ा। एक्टर ने कहा कि, मेरे ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा के साथ कई सीन्स हटा दिए गए थे जिससे मैं उस वक्त डिप्रेशन में चला गया था और फिर मैंने कनाडा में शिफ्ट होने का फैसला किया। इतना ही नहीं रजत ने आगे कहा, 'मेरी सबसे बड़ी निराशा यह थी कि जब कोई मिल गया रिलीज हुई तो उन्होंने मुझे फिल्म के प्रमोशन से पूरी तरह से अलग कर दिया। मुझे बहुत ज्यादा बुरा लगा था क्योंकि एक अभिनेता के रूप में हमारी भी कुछ उम्मीदें होती हैं।'
साल 2003 में हुई थी रिलीज
फिल्म 'कोई मिल गया' को राकेश रोशन ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में उनके बेटे ऋतिक रोशन ने अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा फिल्म में प्रीति जिंटा रेखा, मुकेश ऋषि, जॉनी लीवर, रजत बेदी, प्रेम चोपड़ा, अंजना मुमताज और हंसिका मोटवानी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। ये फिल्म साल 2003 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
रजत बेदी की फिल्में
आपको बता दें कि, आज भी लोग रजत बेदी के किरदार राज सक्सेना को नहीं भुला पाए हैं। इससे पहले एक्टर ने 1998 में 'दो हजार एक' से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने इंटरनेशनल खिलाड़ी, ट्रेन और ेहेरा फेरी जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। एक्टर ने साल 2016 में बॉलीवुड की दुनिया से दूरी बना ली थी। इसके बाद हाल ही में फिल्म 'गोल गप्पे' से उन्होंने सालों बाद वापसी की।












Click it and Unblock the Notifications