राज कुंद्रा ने जेल में मिली चिट्ठियों की फोटो की शेयर, बेटे वियान ने लिखी थीं पापा को ये बातें
Raj Kundra Letters: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के बिजनेस पति राज कुंद्रा अपनी अपकमिंग फिल्म 'यूटी69' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। कुछ दिनों पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जो कि लोगों को खूब पसंद आया है। अब फिल्म के रिलीज होने से पहले राज कुंद्रा ने जेल के अंदर रहने के दौरान उनको मिले लेटर और नोट्स की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में लिफाफे से लेकर जेल के सेल की डिटेल तक, कई चीजें दिखाई गई हैं।
राज कुंद्रा को जेल में मिले थे लेटर्स
राज कुंद्रा ने न सिर्फ लेटर, नोट्स और लिफाफे की तस्वीर शेयर की है बल्कि इसके साथ उन्होंने काफी सारी बातें भी लिखी हैं। आपको बता दें कि राज कुंद्रा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जेल के दौरान मिली चिट्ठियों और नोट्स की एक झलक लोगों के लिए शेयर की है। फोटो में राज के नाम और जेल के सेल की डिटेल्स वाले लिफाफे हैं। वहीं शिल्पा शेट्टी और उनके बेटे वियान की एक पेपर कटिंग भी देखी जा सकती है।

राज कुंद्रा की चिट्ठियों की फोटोज वायरल
राज कुंद्रा द्वारा शेयर की गई इस फोटो पर लिखा है- जेल से मेरे लेटर और नोट्स देख रहा हूं। कोठरियों से लेकर कभी न भूलने वाली नींद तक। हमारी फिल्म यूटी69 के पहले मोशन पोस्टर की झलक। पिंकविला को दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग, पोर्न किंग और शिल्पा शेट्टी का पति जैसे टैग के बारे में खुलकर बात की। इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्हें कई तरह के नामों से पुकारा जाता था।
राज कुंद्रा ने कहा- मुझे कई नामों से पुकारा गया
राज कुंद्रा ने कहा- बेशक इससे दर्द होता है। आप झूठ बोलेंगे अगर आपने कहा कि इससे दर्द नहीं होता है, लेकिन मुझे लगता है कि मैंने आप लोगों का हालिया इंटरव्यू देखा था, जहां करण जौहर कह रहे थे कि वह ट्रोलर्स से कैसे निपट रहे हैं और मैं सचमुच ऐसा कर रहा हूं। उसी तरह मैं अब उनका आदी हो चुका हूं, पिछले दो वर्षों में एक ही चीज बार-बार दोहराई जाती है। हर सोशल मीडिया पर जब भी मास्क मैन के साथ मेरी पोस्ट जाती है तो बस कट पेस्ट कॉपी एक ही चीज होती है।
शिल्पा शेट्टी ने किया था पूरा सपोर्ट
राज कुंद्रा ने अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी द्वारा दी गई सलाह के बारे में भी लोगों को बताया। उन्होंने कहा- जब मैं मुसीबत में था तो शिल्पा ने मुझसे कहा था, शिकायत मत करो, सफाई मत दो। बस आगे बढ़ते रहो। तुम्हें पता है कि तुम कौन हो और क्या हो। इन लोगों को भूल जाओ। वहीं राज कुंद्रा ने मजाकिया अंदाज में कहा- आपको इस इंडस्ट्री में मोटी चमड़ी वाला होना होगा। आपको इस तरह के ब्लिंकर पहनने होंगे। मैंने मास्क पहना हुआ था इसलिए इससे मुझे कोई परेशानी नहीं हुई, लेकिन आपको ब्लिंकर पहनना होगा और हर चीज के साथ आगे बढ़ना होगा। वरना कुछ लोग आपको खूब परेशान करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications