'शिल्पा ने मुंह पर फेंकी थी चप्पल', जब राज कुंद्रा ने बताया था फिल्म का आइडिया, ऐसा था एक्ट्रेस का रिएक्शन

Raj Kundra Debut: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अब एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। कुछ ही दिनों पहले उन्होंने अपनी लाइफ पर बनी यूटी69 की अनाउंसमेंट की थी। अब 18 अक्टूबर को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि पोनोग्राफी मामले में उन्होंने किस तरह जेल में दिन काटे थे। अब फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में राज कुंद्रा ने बताया कि इस पर उनकी पत्नी शिल्पा का पहला रिएक्शन कैसा था।

NEWS 18 को दिए इंटरव्यू में राज कुंद्रा ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार शिल्पा को अपने एक्टिंग डेब्यू के बारे में बताया था तो क्या प्रतिक्रिया दी थी। राज कुंद्रा ने कहा, 'जब मैंने शिल्पा को फिल्म बनाने के बारे में बताया तो वो मुझसे थोड़ा दूर खड़ी थीं। मैं उनके पास नहीं जाना चाहता था।

Raj Kundra

राज कुंद्रा ने आगे कहा कि, 'जब मैंने उन्हें कहा कि मेरे पास स्क्रिप्ट है और मैं उनके जवाब का इंतजार कर रहा हूं। उसी वक्त मेरे मुंह पर शिल्पा की घूमा एक उड़ती हुई चप्पल आई। मुझे लगा उन्हें शुरुआत में लगा कि ये आइडिया अजीब है। शायद उन्हें लगा हो फिल्म नहीं बन पाएगी।'

राज कुंद्रा ने आगे बताया कि उन्होंने कैसे इस फिल्म के लिए शिल्पा शेट्टी को मनाया। उन्होंने कहा, बाद में, मैंने निर्देशक शाहनवाज अली से कहा कि वह जाकर शिल्पा को समझाएं। उन्होंने फिल्म की पूरी कहानी की समरी दी। फिर शिल्पा ने इस पर विचार किया और समझा कि यह फिल्म सिस्टम के खिलाफ नहीं थी बल्कि एक आम आदमी पर है। उन्हें फिल्म की कहानी काफी पसंद आई। शिल्पा काफी सपोर्टिव हैं।"

बता दें कि, फिल्म यूटी 69 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में राज कुंद्रा ने दो साल बाद अपने चेहरे से मास्क उतारा और मीडिया से खुलकर बात की। राज को साल 2021 में कथित तौर पर एक पॉर्न फिल्म मामले में गिरफ्तार किया गया था। जिसके कारण उन्हें 2 महीने जेल में रहना पड़ा था। फिल्म की कहानी में राज कुंद्रा ने दिखाया है कि उन्होंने किस तरह जेल में दिन काटे थे। बता दें कि, ये फिल्म 3 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+