राज कुंद्रा की पंजाबी फिल्म 'मेहर' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पत्नी शिल्पा शेट्टी ने कह दी ऐसी बात
Raj Kundra Punjabi Film Mehar Trailer Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पिछले कुछ समय से खबरों में छाए हुए हैं। कभी उन्हें ईडी का समन भेजा जा रहा है तो कभी उन पर धोखाधड़ी का आोरप लग रहा है।
राज कुंद्रा की पंजाबी फिल्म 'मेहर' का ट्रेलर रिलीज
इसी बीच अब राज कुंद्रा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राज कुंद्रा बिजनेस के साथ साथ एक्टिंग की दुनिया में भी अपने कदम जमाने में लगे हुए हैं। वह पंजाबी फिल्म 'मेहर' में लीड हीरो के रूप में नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ है, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

क्या है फिल्म 'मेहर' की कहानी?
-इस खास मौके पर शिल्पा शेट्टी ने भी अपने पति राज कुंद्रा के हौसले को बढ़ाया है और फिल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फिल्म 'मेहर' में राज कुंद्रा करमजीत सिंह का किरदार निभा रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत उनके दमदार डायलॉग से होती है- एक दिन आएगा रंधावा, जब मुझे देखने के लिए तुझे टिकट लेना पड़ेगा।
-इसके बाद कहानी करमजीत के जीवन की झलक दिखाती है। करमजीत को बॉक्सिंग का जुनून है, लेकिन वह एक्टर बनने की राह पकड़ता है। फिल्म में उनकी पत्नी सिम्मी की भूमिका एक्ट्रेस गीता बसरा निभा रही हैं।
-बाद में कहानी में एक ऐसा मोड़ आता है, जब एक राज सामने आता है और इसी झूठ की वजह से करमजीत और सिम्मी के रिश्ते में खटास आ जाती है। सिम्मी अपने पति से रिश्ता तोड़ने की ठान लेती है। यहां तक कि उसके पिता भी करमजीत को ताना मारते हैं- हीरो बनता-बनता डाकू बन गया है तू। धीरे-धीरे दोस्त भी उससे किनारा कर लेते हैं।
-लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। ट्रेलर के अंत में दिखाया गया है कि करमजीत एक्टिंग छोड़कर फिर से बॉक्सिंग की ओर लौटता है और इस बार पूरी लगन के साथ अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश करता है।
शिल्पा शेट्टी ने पति पर जताया गर्व
-पति राज कुंद्रा के पंजाबी फिल्म में एक्टिंग करने को लेकर शिल्पा शेट्टी काफी खुश नजर आ रही हैं। शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए खास मैसेज लिखा है- पंजाबी सिनेमा को एक नया हीरो मिल गया है, लेकिन मेरे लिए तो वह पहले से ही हीरो हैं।
-शिल्पा शेट्टी ने आगे लिखा है- राज कुंद्रा फिल्मों की दुनिया में आपका स्वागत है। मेहर की पूरी टीम को मेरी शुभकामनाएं। गाने और अब ट्रेलर दोनों ही शानदार हैं। मैं फिल्म देखने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। ये कहानी संघर्ष, प्यार और परिवार के रिश्तों को खूबसूरती से बयां करती है।
5 सितंबर 2025 को रिलीज होगी फिल्म
पंजाबी फिल्म 'मेहर' में राज कुंद्रा और गीता बसरा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन राकेश मेहता ने किया है और दिव्या भटनागर इसकी निर्माता हैं। यह फिल्म 5 सितंबर को विश्वभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications