'कितना बेशर्म है ये...'बर्थडे के बाद राज कुंद्रा ने की अजीब डिमांड, तो भड़क उठे यूजर
हाल ही में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने फैमिली संग अपना जन्मदिन मनाया। इसके बाद राज ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जो अब तेजी से वायरल हो रही है।
मुंबई, 11 सितंबर: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पॉर्नोग्राफी मामले के बाद से अकसर सुर्खियों में बने रहते हैं। कई हफ्तों तक कस्टडी में रहने के बाद हाज कुंद्रा को आखिरकार छोड़ दिया गया। इसके बाद से अकसर पत्नी और बच्चों संग स्पॉट होने वाले राज कुंद्रा का अवतार पूरी तरह से बदल चुका है। राज कुंद्रा अब अपना चेहरा किसी को नहीं दिखाते और उन्हें अलग-अलग तरह की शील्ड से मुंह ढके देखा जाता है। राज सोशल मीडिया से अब दूर ही रहते हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए एक मैसेज दिया है। तस्वीर वायरल होने के बाद राज कुंद्रा को अपनी अजीब डिमांड के लिए बुरी तरह से ट्रोल भी होना पड़ रहा है।

राज कुंद्रा का बदला अवतार
राज कुंद्रा सोशल मीडिया से अब बचते हुए दिखाई देते हैं। पॉर्नोग्राफी केस के बाद से राज का अंदाज पूरी तरीके से बदल चुका है। वैसे तो राज सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखते हैं लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं।
राज ने शेयर की तस्वीर
तस्वीरों में राज को ब्लैक हुडी में देखा जा सकता है। अपने सिर को उन्होंने हुड से ही ढका हुआ है इसके साथ ही चेहरे पर ब्लैक कलर का मास्क पहना हुआ है। तस्वीर शेयर करते हुए राज ने कैप्शन में लिखा- मुझे नए हेटर्स की जरूरत है। क्योंकि जो पुराने हैं, वो मुझे पसंद करने लगे हैं।

फिर फंसे राज कुंद्रा
बताते चलें कि राज कुंद्रा को लेकर एक आवेदन का विरोध करते हुए हाल ही में अभियोजन पत्र ने एक जवाब दायर किया है। इसमें कहा गया है कि कुंद्रा के खिलाफ सबूत पर्याप्त हैं। हालांकि, इस मामले को लेकर बिजनेसमैन राज कुंद्रा के वकील की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

वकील ने बोली ये बात
राज कुंद्रा के वकील प्रशांत पाटिल ने ई-टाइम्स को बताया कि वे केस को लेकर आर्ग्यू करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और वे मानते हैं कि सच्चाई जरूर सामने आएगी। पाटिल ने कहा कि कुंद्रा के खिलाफ कोई सबूत नहीं हैं और वे ठोस तथ्यों के आधार पर ही अदालत में इस मामले पर बहस करेंगे।

साल 2009 में हुई शादी
बताते चलें कि हाल ही में राज कुंद्रा ने अपना 47वां जन्मदिन मनाया। बिजनेसमैन की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने शिल्पा शेट्टी संग साल 2009 में शादी रचाई थी। कपल के दो बच्चे हैं वियान राज कुंद्रा और समीशा शेट्टी।












Click it and Unblock the Notifications