शर्लिन ने राज कुंद्रा के साथ बोल्ड तस्वीर शेयर कर ट्रोलर्स को दिया जवाब, बताया कब और कहां की है फोटो?
मुंबई, 12 अगस्त: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पॉर्नोग्राफी केस में जेल में बंद हैं। राज कुंद्रा पर अश्लील वीडियो बनाने और उनको ऐप पर अपलोड करने के संगीन आरोप है। इस मामले में कई फीमेल एक्ट्रेस सामने आ चुकी हैं, जिन्होंने राज कुंद्रा के इस 'गंदे' धंधे में कई हैरान करने वाले खुलासे किए। इस लिस्ट में एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा का भी नाम है, जिनसे पॉर्नोग्राफी केस में क्राइम ब्रांच ने पूछताछ की थी, जिसमें उन्होंने कई बड़े राज से पर्दा उठाया, जिससे सोशल मीडिया में सनसनी फैल गई थी। वहीं अब शर्लिन ने राज कुंद्रा के साथ ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है, जिससे सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है।

शर्लिन ने बताया कहां हुआ था शूट
हाल ही में शेयर की गई तस्वीर में शर्लिन चोपड़ा राज कुंद्रा और फोटोग्राफर मुन्ना के साथ दिखाई दे रही हैं। फोटो के साथ उन्होंने यह भी बताया कि कुछ लोग पूछ रहे हैं कि 29 मार्च 2019 के दिन, आर्म्स्प्राइम द्वारा आयोजित 'द शर्लिन चोपड़ा' एैप का पहला कॉन्टेंट शूट कहां हुआ था। आपको बता दूं की ये शूट बॉलीवुड के जाने-माने फोटोग्राफर मुन्ना के स्टूडियो पर हुआ था।

सबसे पहले यह फोटो की थी शेयर
वहीं इससे पहले भी शर्लिन ने एक और फोटो शेयर की थी, जिसको साझा करते हुए उन्होंने लिखा था कि 29 मार्च, 2019 का दिन था। आर्म्स्प्राइम द्वारा आयोजित 'द शर्लिन चोपड़ा' ऐप का पहला कॉन्टेंट शूट होने जा रहा था। मेरे लिए यह एक नया अनुभव था क्योंकि पहले कभी किसी ऐप के साथ मैं जुड़ी नहीं थी। उम्मीद और जोश का माहौल था। तस्वीर में आप देख सकते है कि शर्लिन बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। वहीं राज कुंद्रा उनके पास बैठकर विक्टरी साइन दिखा रहे हैं।

लोगों ने लगाया था फोटोशॉप का आरोप
बता दें कि जब शर्लिन ने राज कुंद्रा के साथ अपनी फोटो शेयर की थी, तब सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनको ट्रोल करते हुए फोटोशॉप का आरोप लगाया था, और साथ ही शूट की लोकेशन के बारे में भी सवाल किया था, जिसके बाद शर्लिन दोबारा फोटो शेयर करते हुए इस बात की पूरी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की। वहीं इससे पहले जब शर्लिन को मुंबई क्राइम ब्रांच ने तलब किया था, तो एक्ट्रेस ने राज कुंद्रा के साथ अपने एग्रीमेंट के बारे में खुलासा किया था।

राज कुंद्रा पर शर्लिन के कई खुलासे
पोर्नोग्राफी केस में क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल के सामने शर्लिन चोपड़ा ने बताया था कि उनको एडल्ट इंटस्ट्री में लाने वाले राज कुंद्रा थे। उसने कथित तौर पर कहा था कि राज कुंद्रा ने फिल्म बनाने के लिए उससे संपर्क किया और उसने इस साल मार्च में एक एग्रीमेंट पर साइन किए। जिसको लेकर उन्होंने बताया था कि वह चाहते थे कि मैं उसके साथ जुड़ जाऊं और ऐप का नाम 'शर्लिन चोपड़ा ऐप' होगा। शर्लिन ने अपने बयान में राज कुंद्रा के साथ बिजनेस कॉन्ट्रैक्ट, एप और शिल्पा के साथ उनके रिश्ते के बारे में भी बात की थी।












Click it and Unblock the Notifications