'चांद छुपा छन्नी में...' ना फेस शील्ड ना मास्क, इस बार छननी से चेहरा छिपाते दिखे राज कुंद्रा, होना पड़ा ट्रोल
राज कुंद्रा इस बार फेस शील्ड या मास्क से नहीं, बल्कि छननी से अपना चेहरा छिपाते दिखे। ऐसे में उनपर जमकर मीम्स वायरल होने लगे।
Raj Kundra Shipa Shetty: कल यानी 13 अक्टूबर को देशभर की महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का त्योहार मनाया। आम से लेकर खास महिलाओं तक ने करवाचौथ का व्रत रखा। सेलेब्स की बात करें, तो कई इंडस्ट्री के गलियारों में भी इस त्योहार की खूब धूम रही। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी पति के लिए व्रत रखा। शिल्पा काफी खूबसूरत लग रही थीं। लेकिन फिर भी उनसे ज्यादा चर्चा इस बार एक्ट्रेस के पति राज कुंद्रा की रही। हर बार फेस शील्ड या फिर मास्क से अपना चेहरा छिपाने वाले राज इस बार छननी से अपना चेहरा ढकते हुए नजर आए। बस फिर क्या था! मीम्स की बौछार होनी शुरू हो गई। देखते ही देखते राज की ये हरकत सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगी।

छिपते फिरे राज कुंद्रा
राज कुंद्रा जब भी मीडिया से रूबरू होते हैं तो अपना चेहरा अलग-अलग तरह की फेस शील्ड से छिपाते फिरते हैं। लेकिन इस बार करवाचौथ के मौके पर कुछ अलग ही देखने को मिला। पति के लिए सज-धज कर तैयार हुईं शिल्पा जहां पैपराजी को पोज देती दिखीं, वहीं पति राज छलनी से अपना मुंह छिपाते दिखे।
वायरल हुआ वीडियो
इस बार करवाचौथ के सेलिब्रेशन के लिए बॉलीवुड वाइव्स अनिल कपूर के घर पहुची थीं। ऐसे में राज भी सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए शाम को अनिल कपूर के घर के लिए निकले। लेकिन राज पैपराजी की नजरों से बच नहीं सके। हाल ये हुआ, कि उनके पास फेस शील्ड ना होने के चलते छलनी से मुंह छिपाना पड़ा। ये वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
Recommended Video

एथनिक में नजर आए राज
राज ने जो छननी पकड़ी हुई थी, उसपर शिल्पा शेट्टी का नाम लिखा हुआ था। जब पैपराजी ने उन्हें रुकने के लिए कहा तो राज ने छननी से अपना मुंह छिपा लिया। इस दौरान राज कुंद्रा ने कुर्ता पाजामा पहना हुआ था।

लोगों ने उड़ाया मजाक
देखते ही देखते राज की ये हरकत सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। एक यूजर ने लिखा चांद छुपा छन्नी में। एक और यूजर ने लिखा कि मुझे पागलों की तरह हंसी आ रही है। एक अन्य ने कहा कि वैसे ये मास्क भी अच्छा है।

शिल्पा लगीं खूबसूरत
कुछ ही घंटों बाद शिल्पा शेट्टी ने भी पूजा करते हुए फोटो शेयर किया था। शिल्पा ने राज के पास छननी पकड़ी हुई थी। करवाचौथ के मौके पर शिल्पा ने लाल संग की साड़ी पहनी हुई थी और चूड़ियां और हार भी पहना हुआ था।

एक्ट्रेस ने शेयर किया फोटो
फोटो शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा कि माइन.. इस जिंदगी में... करवा चौथ... जब वो भी आपके लिए व्रत रखे। आभार। शिल्पा के इस पोस्ट पर बहन शमिता शेट्टी ने दिल वाले इमोजी के साथ कमेंट किया।
शिल्पा ने शेयर किया वीडियो
शिल्पा ने करवाचौथ के मौके पर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें सुनीता कपूर, रवीना टंडन, महीप कपूर, भावना पांडे और नताशा दलाल भी मौजूद थीं। शिल्पा ने वीडियो शेयर कर लिखा- आज के व्रत और सेलिब्रेशन एन्जॉय करने वाले सभी लोगों को करवाचौथ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।












Click it and Unblock the Notifications